NEW English Version

रवि तेजा हाल ही में पैन-इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव से अभिनेत्री गायत्री भारद्वाज ने अपना तेलुगु डेब्यू किया

रवि तेजा हाल ही में पैन-इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव से अभिनेत्री गायत्री भारद्वाज ने अपना तेलुगु डेब्यू किया । जहां फिल्म को हर तरफ से अच्छी समीक्षा मिल रही है, वहीं ऑडियंस , इंडस्ट्री  और क्रिटिक  गायत्री के अभिनय और  गांव की लड़की के लुक की प्रशंसा करने से नहीं रुक रहे हैं। जैसा कि वह खुद को मिल रहे प्यार से गदगद है, अभिनेत्री अपने सुपरस्टार सह-कलाकार के बारे में तारीफें करती नहीं थक रही हैं।



रवि तेजा के साथ पहली बार काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, गायत्री कहती हैं, “अपने करियर में पहली बार, मैं किसी सुपरस्टार के साथ काम कर रही थी। यहां दक्षिण में उनका दबदबा  कुछ अलग ही है। वह जब चलते हैं तो अपने साथ एक स्टारडम  लेकर चलते हैं। जब भी वह सेट पर होते हैं तो वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।”


अभिनेत्री आगे कहती हैं कि सेट पर उनका दिन कैसा बीतता था,“हमारी दिनचर्या यह थी कि वह अंदर आते थे और मेरे पास खड़े हो जाते थे और मुझे अपने डायलॉग बोलने पड़ते थे। उनकी उपस्थिति मुझे डराती थी क्योंकि वह एक लार्जर दैन लाइफ अभिनेता हैं। उनके साथ अभिनय करना मेरे लिए बेहद कठिन था। लेकिन उनकी स्वीकृति मेरे लिए बहुत मायने रखती है।”


पूर्व मिस इंडिया, गायत्री ने संगीत वीडियो के साथ शोबिज में कदम रखा। वह कॉल और पटोला जैसे  गानों में नजर आईं। उन्हें अभिनय में ब्रेक भुवन बाम की डिजिटल सीरीज़  ढिंडोरा से मिला, जहां उन्होंने एक डॉक्टर और भुवन की प्रेमिका की भूमिका निभाई। वह ‘इश्क एक्सप्रेस’ और ‘हाईवे लव’ का भी हिस्सा थीं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »