NEW English Version

दीपावली से पूर्व पहले जोन-4 कार्यालय की मिली सौगात-नगर निगम कार्यकारणी के प्रयास से साकार हुआ सपना-विधिवत पूजा अर्चना ज़ोन 4 कार्यालय का महापौर ने किया उद्घाटन

अलीगढ़ : नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित  आसेरी के संयुक्त प्रयास से वर्तमान कार्यकारणी के प्रस्ताव की बदौलत बरसों से अलीगढ़ नगर निगम के जोन कार्यालय की परिकल्पना ने अपना जमीनी रूप ले लिया है। शनिवार को महापौर प्रशांत सिंघल  ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ उदय सिंह जैन रोड स्थित जलकल प्रांगण में बने पहले ज़ोन कार्यालय जोन 4 का फीता काटकर उद्घाटन किया। 

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि माननीय महापौर जी की अध्यक्षता वाली वर्तमान कार्यकारणी प्रस्ताव और पब्लिक और पार्षदों की जनहित समस्याओं पर्चसित कार्रवाई के लिए जोनल व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर जोन कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में नगर निगम का पहला जोन कार्यालय जोन 4 के रूप में आज स्थापित किया गया है।

ज़ोन 4 कार्यालय के उद्घाटन होते ही अब शहरी क्षेत्र में नगर निगम संबंधी समस्याओं के लिए लोगों को नगर निगम सेवा भवन बार बार आना नहीं पड़ेगा। जोन 4 कार्यालय मिनी नगर निगम कार्यालय की तरह काम करेगा जहाँ फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए सुबह 10 से 12 बजे से जोनल अधिकारी श्रीमती पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निर्माण जलकर स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी बैठेंगे। 

इस ज़ोन में शहरी क्षेत्र के पार्षद वार्ड जोन संख्या 4 मे वार्ड संख्या 2 नगला कलार  8 सराय लवरिया 10 सराय दीनदयाल 11 इंदिरा नगर 14 सुरक्षा बिहार 19 नगला मौलवी  26 फायर ब्रिगेड कॉलोनी 30 रिसाल सिंह नगर 32 एलमपुर 34 ज्वालाजीपुरम 40 साई विहार कॉलोनी 54 बरौला जाफराबाद 15 नगला मसानी 31 नई बस्ती 37 कंनवरीगंज 42 रसलगंज  56 शिवपुरी 69 अशोक नगर  71 टनटन पाड़ा 78 मानिक चौक  87 बनियापाड़ा समेत कुल 21 पार्षद वार्ड है अंतर्गत देहली गेट सराय राधा बारहदारी रामगंज सराय हकीम उदय सिंह जैन रोड गूलर रोड सराय राधा मित्र नगर सुभाष रोड सराय बैजनाथ सारी नवाब रसलगंज मालवीय पुस्तकालय सराय हकीम माल गोदाम द्वारकापुरी सराय इंतेजाम अली मादा गेट अचल रोड शिशियापाड़ा पड़ाव दुबे निरंजन पुरी नगला मसानी नगला मेहताब शक्ति नगर कोठी लंका राम आवास विकास कॉलोनी जेल रोड किशोर नगर रघुवीर पुरी महावीर गंज छिपेटी कंवारीगंज लक्ष्मीपुरम शिवपुरी सारय रहमान रघुवीर पुरी गंगानगर कॉलोनी अशोक नगर मसूदाबाद बन्ना देवी प्रतिभा कॉलोनी कपिल बिहार संकल्प बिहार प्रिंस कॉलोनी खाई डोरा मामू भांजा मानिक चौक सराय बारहसैनी पत्थर बाजार लझमपुर केवल विहार इंदिरा नगर रामनगर दुर्गा कॉलोनी शिक्षक नगर मोहन नगर मोती विहार मंगल विहार प्रेम नगर आईटीआई रोड कृष्णा नगर संगम विहार लोधी नगर बैंक कॉलोनी साइन विहार कॉलोनी गुरु रामदास नगर डूडा कॉलोनी काशीराम आवास आलमपुर शिव विहार अशोक विहार मोहल्ले के नागरिक अपनी समस्या, प्रार्थना पत्र संपति कर भुगतान जलकर भुगतान हाउस टैक्स जमा करना एवं नगर निगम संबंधी सुविधाओं के बारे में संपर्क कर सकते है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा वर्तमान नगर निगम बोर्ड और कार्यकारिणी अलीगढ़ में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी और संजय विकास की गंगा कोने-कोने में बहने के लिए निरंतर प्रयासरत है ज़ोन 4 कार्यालय की शुरुआत एक प्रयास है और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगी आने वाले दिनों में ज़ोन-1, 2 व 3 के भी कार्यालय की स्थापना की जाएगी ताकि आम पब्लिक आसानी से नगर निगम के हर एक अधिकारी कर्मचारी तक अपनी समस्या लेकर पहुंच सके।

इस अवसर पर उप सभापति पार्षद कुलपति पांडेय पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत उपाध्यक्ष भाजपा संजय गोयल पार्षद पुष्पेंद्र सिंह योगेश सिंघल दिनेश भारद्वाज अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता अशोक भाटी सहायक अभियंता योगराज सिंह यादव, जेई संजय कुमार, नरेंद सभापति यादव संजय सक्सेना एहसन रब डॉ तरुण दिव्यांशु आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »