NEW English Version

अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में मूक बधिर व्यक्तियों के बीच खाना और वस्त्र का वितरण

नई दिल्ली: स्वयंसेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 117 नोएडा में डीफ सोसायटी के बच्चों के लिए दोपहर के खाने की व्यवस्था की गई। संस्था की अध्यक्ष ममता सिंह एवं संस्थापक रवींद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्य उपरोक्त मूक बधीर सोसायटी में जाकर वहां रह रहे व्यक्तियों से मिले और उन्हें दोपहर का खाना खिलाया तथा कपड़े दिए। 

संस्था की नोयडा प्रभारी कविता सिंह के साथ साथ सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब के सदस्य मोहन श्रीवास्तव, कालिंदी श्रीवास्तव, सुमन माथुर, रानी मिश्रा, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, मिनाक्षी गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता एवं अरूणा साह ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर सक्रिय योगदान किया।

उपरोक्त सेंटर में 18- 20 वर्ष उम्र वर्ग के ऐसे बच्चे रहते हैं जो मूक बधिर और अनाथ हैं। उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा उन्हें कपड़े दिए गए और आज दो पहर के खाने की व्यवस्था भी की गई। इस कार्यक्रम की व्यवस्था संस्था के सक्रिय सदस्य वेदांश द्वारा की गई।  दिल्ली स्थित सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य, कला, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है जो समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »