NEW English Version

स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली

दिवाली का त्योहार अब बेहद नजदीक है और हर-घर इस पर्व की खुशियों से सराबोर हो रहा है। दीवाली से पहले ही लोग घरों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में व्यस्त हो जाते हैं, इसलिए स्वच्छता हर घर के केंद्र में आ जाती है। दिवाली के दौरान साफ-सफाई केवल घरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि सभी समुदाय यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आगे आते हैं ताकि उत्सव का जश्न मनाने से पहले हमारी सड़कें, बाजार और पड़ोस साफ-सुथरे हो सकें। पुरानी और अप्रयुक्त वस्तुओं को नई वस्तुओं से बदलना भी इस त्योहार का एक पारंपरिक हिस्सा रहा है। ऐसे में जब पूरे देश में उत्सव का माहौल है, तो उसी के अनुरूप आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 ने 6 से 12 नवंबर 2023 तक स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत की यात्रा और पर्यावरण के लिए जीवनशैली (मिशन LiFE) के सिद्धांतों के साथ-साथ दिवाली के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करना है।

मिशन LiFE के मूल सिद्धांतों को दोहराते हुए, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण करना है, जीवनशैली में ‘प्रो-प्लैनेट’ व्यवहार परिवर्तन लाना है, स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली की अवधारणा स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल उत्सव के महत्व पर जोर देती है। इस पहल का उद्देश्य सभी लोगों को स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों का चुनाव करने, सिंगल-यूज प्लास्टिक से मुक्त दिवाली मनाने समेत दिवाली से पहले व बाद में स्वच्छता को प्राथमिकता देने के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रेरित करके पर्यावरण एवं समुदायों के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। ऐसा करके, यह अभियान त्योहार के प्रति स्थायी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता वाले दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की पहल है।

मिशन ने ‘स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली’ –  सिग्नेचर कैंपेन के लिए सरकार के नागरिक सहभागी मंच MyGov के साथ साझेदारी की है। इसके तहत नागरिकों को स्वच्छ, ग्रीन और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त दिवाली मनाने का अपना संकल्प और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी नागरिक आगामी 6 से 12 नवंबर, 2023 तक MyGov पर स्वच्छ दिवाली के लिए साइन अप कर सकते हैं। वे स्वच्छ दिवाली के लिए अपनी अनूठी पहल को 30 सेकंड के वीडियो रील में कैद कर सकते हैं और #SwachhDiwali के साथ अपने पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं, साथ ही एसबीएम अर्बन 2.0 के आधिकारिक हैंडल – @sbmurbangov को टैग कर सकते हैं। इसके अलावा, शहरी स्थानीय निकायों से दिवाली से पहले और बाद में सफाई समेत धुंध हटाने जैसी गतिविधियां शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

स्वच्छ और ग्रीन दिवाली के संकल्प के लिए नागरिकों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न नागरिक समूह इस सिग्नेचर कैंपेन को लोकप्रिय बनाएंगे। केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, सभी सरकारी कार्यालय, जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय एक साथ मिलकर अपशिष्ट पृथक्करण को बढ़ावा देने, रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल करने के साथ अपशिष्ट को धन में बदलने के सिद्धांतों को अपनाने के लिए स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं के बारे में बाजार संघों, व्यापार संघों, व्यापारिक निकायों, निवासी कल्याण संघों, वार्ड समितियों, स्वयं सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों और सीएसओ समेत युवा क्लबों से जागरूक करने के लिए जुड़ेंगे। खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) वाले वायु प्रदूषण प्रभावित शहरों को सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष देखभाल और सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को फेस मास्क और आंखों के लिए रक्षात्मक गियर वितरित कर सकते हैं। उनके दिवाली समारोह को खास बनाने के लिए उन्हें स्थानीय स्तर पर बने उत्पाद भी उपहार में दिए जा सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »