NEW English Version

खूबसूरत अभिनेत्री सन्नी लियोन, ईशा गुप्ता, अभिनेता नील नितिन मुकेश जैसे ज़बरदस्त जजेस और बेहतरीन मेंटर डब्बू रत्नानी के साथ हुआ ग्लैम फेम शो का लॉन्च !

ग्लैम फेम, एक ऐसा फैशन से जुड़ा रियलिटी शो मंच है जो युवाओं को अपनी सपनों की दुनिया में कदम रखने का एक सुनहरा मौका प्रदान करेगा। मॉडल बनने की दिशा में चुनौतियों का सामना करने वाले नवयुवक और युवतियों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। यह मंच उन्हें किसी खिताब से नहीं नवाज़ेगा बल्कि उनके ग्रूमिंग, फिटनेस, पोर्टफोलियो और कोरियोग्राफी के कौशल को निखारा जाएगा, ताकि वे मेंटर-आधारित प्रक्रिया से गुजरकर फिनाले तक अपने हुनर को प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार हों। व्हाटेवर प्रोडक्शंस, कृष्णा कुंज प्रोडक्शंस और अनाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह शो चयनित प्रतियोगीयों को फेम की दिशा में सही कदम बढ़ाने में मदद करेगा।

ख़ास बात यह है कि पूरे भारत से डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद 12 शहरों में व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) और समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) होगी। चयनित प्रतिभागी शारीरिक रूप से शो में शामिल होंगे और मॉडल बनने की प्रक्रिया को सीखेंगे। डिजिटल प्रारूप में अपने पूरे 10 एपिसोड के प्रसारण के साथ दर्शकों के लिए यह शो जियो के ओटीटी प्लेटफार्म, जियो सिनेमा पर मौजूद होगा। गौर करने वाली बात यह है कि मॉडल बनने की दिशा में प्रतिभागियों को उचित चैनल, सलाहकार और वित्तीय बाधाओं जैसी बाधाओं का सामना नहीं करना होगा जबकि उनके कौशल को बढ़ाने के लिए कुछ नए चुनौतीपूर्ण तत्व शो में जोड़े जाएंगे।

ग्लैम फेम शो में इंडस्ट्री के नामचीन लोग और बड़े कलाकार शामिल होंगे जो प्रभागियों को जरूरी सलाह देंगे और उनकी गल्तियों को सुधारकर उनके आत्मविश्वास स्तर को बढ़ाएंगे। ऐसे में खूबसूरत अभिनेत्री सन्नी लियोन, ईशा गुप्ता, अभिनेता नील नितिन मुकेश इस शो को जज करेंगे जबकि भारत के टॉप फैशन और लाइफस्टाइल फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी, इंडियन मॉडल और टेलीविजन पर्सनालिटी रोहित खंडेलवाल, फैशन ब्लॉगिंग की दुनिया में चर्चित संतोषी शेट्टी, इंडियाज़ अल्टीमेट वॉरियर के विजेता दिनेश शेट्टी जैसे लोग शो में मेंटर्स के रूप में नज़र आएँगे।

ग्लैम फेम शो के लॉन्च पर अपनी राय रखते हुए अभिनेत्री सन्नी लियोन ने बताया, “फैशन सिर्फ कपड़ों लेकर नहीं होता है, यह सशक्तिकरण के बारे में भी है। जब आप उस रनवे पर कदम रखते हैं, तो आप खुद उसके मालिक होते हैं। आप दुनिया को बता रहे हैं कि ‘यह मैं हूं और मुझे अपने आप पर भरोसा है। मैं ग्लैम फेम के जज के रूप में कृष्णा कुंज प्रोडक्शंस, व्हाटएवर प्रोडक्शंस और अनाइका प्रोडक्शंस के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह सिर्फ अच्छा दिखने के बारे में नहीं है, यह अच्छा महसूस करने और खुद पर विश्वास रखने के बारे में भी है।”

इंडस्ट्री की जानीमानी अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने बताया, “मैं ग्लैम फेम का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं! ख़ुद एक मॉडल होने के नाते, इस इंडस्ट्री में आने वाली चुनौतियों को लेकर इन सभी महत्वाकांक्षी मॉडल्स को सलाह देना और उनका मार्गदर्शन करना मेरे लिए बहुत इंट्रेस्टिंग है। यह मेरे लिए अबतक का सबसे बेस्ट शो है, जिसका मैं हिस्सा बनकर आप सभी के सामने मौजूद हूँ। इस नई और मनोरंजक यात्रा को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ।”

इस मौके पर मौजूद अभिनेता नील नितिन मुकेश ने बताया, “अपने पिता, नितिन मुकेश और मेरे महान दादा मुकेश जी के साथ इंडस्ट्री से गहराई से जुड़े परिवार में पलने-बढ़ने के नाते, मैंने इन सालों में इंडस्ट्री में आने वाले उतार-चढ़ाव को बड़े करीब से देखा है। इस दौरान कई ट्रेड्स फैशन में आए और गए, जिसे समझना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है एक मॉडल के लिए ट्रेंड सेट करने से पहले उसे ट्रेंड समझने की जरूरत है जो मौका इन युवक और युवतियों को यह मंच प्रदान करेगा। प्रतिभा से भरे इस नए दौर को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ, जहाँ मैं अपना ज्ञान और अनुभव साझा करने के लिए मौजूद हूं क्योंकि वे आत्म-खोज और सफलता की अपनी एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं।”

भारत के जाने माने टॉप फैशन और लाइफस्टाइल फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने बताया, “ग्लैम फेम के मंच पर एक सलाहकार के रूप में मौजूद होना, फोटोग्राफी और फैशन के लिए मेरे जुनून और उसके वास्तविक उद्देश्य को पूरा करता है। इस रचनात्मक यात्रा पर मैं इन प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने के लिए रोमांचित हूं। हम दृश्य के साथ अपनी कहानी कहने की कला और इसकी शैली को सीखेंगे, मेरा उद्देश्य इंडस्ट्री में उन्हें सही राह दिखाना, वर्षों से मैंने जो ज्ञान और अनुभव इकट्ठा किया है उसे साझा करना है। मेरा ध्यान कलाकारों की आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने और सशक्त बनाने की ओर है। व्हाटएवर प्रोडक्शंस हैं और कृष्णा कुंज प्रोडक्शंस द्वारा इस महत्वपूर्ण कदम को आगे बढ़ाते हुए देख मुझे ख़ुशी हो रही है।”

ग्लैम फेम शो में भारत के उभरते नए मॉडल्स को देखने के लिए तैयार रहें जल्द ही जियो के ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर !

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »