NEW English Version

अभिनेत्री सौम्या टंडन बनी उत्तर प्रदेश के लिए मैमीपोको पैंट्स का नया चेहरा

बेबी डायपर्स के लिए भारत के प्रमुख ब्रैंड्स में से एक, यूनिचार्म इंडिया के मैमीपोको पैंट्स  ने उत्तर प्रदेश बाजार के लिए अभिनेत्री सौम्या टंडन को ब्रैंड एम्बेसेडर घोषित किया है। मैमीपोको पैंट्स डायपर श्रेणी में इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक है और साथ ही इसे भारत के पहले पैंट-स्टाइल डायपर के आविष्कार का श्रेय भी जाता है।

सौम्या टंडन को हिंदी सिटकॉम में उनकी भूमिका के लिए काफी लोकप्रियता हासिल है। भारत वर्ष में, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में उनके काफी प्रशंसक हैं। अभिनेत्री की ऑनस्क्रीन अपील बहुत सकारात्मक है और वे ब्रैंड के टोन और मैसेज की पेशकश बखूबी करती हैं। इसके माध्यम से वे ब्रैंड के व्यक्तित्व के विस्तार के रूप में उपभोक्ता आधार से जुड़ेंगी।

बाजार में अपनी पहुँच को अधिकतम करने के लिए, ब्रैंड का लक्ष्य अपने नए ब्रैंड एम्बेसेडर के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स के एक व्यापक सेट को नियोजित करना है। इसी लक्ष्य के लिए, ब्रैंड एटीएल और बीटीएल विज्ञापन दोनों को लागू करने की योजना पर काम कर रहा है।

सौम्या टंडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं मैमीपोको पैंट्स के साथ साझेदारी करके बेहद रोमांचित हूँ। मैमीपोको पैंट्स बच्चे के आराम एवं खुशी को सुनिश्चित करने और मातृत्व के अनुभव को बढ़ाने की दोहरी दृष्टि रखते हैं, और स्वयं एक माँ होने के नाते, मैं इस बात से दृढ़ता से सहमत हूँ। ब्रैंड के साथ अपनी पिछली साझेदारियों का मैंने भरपूर आनंद लिया है, लेकिन यह विस्तारित साझेदारी मेरे और ब्रैंड दोनों के लिए ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है और इसके लिए मैं बहुत उत्सुक हूँ।”

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, श्री विजय चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, यूनिचार्म इंडिया, ने कहा, “मैमीपोको पैन्ट्स के लिए उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। इसे ध्यान में रखते हुए हम राज्य के ग्राहकों के लिए ब्रैंड के लाभों और मूल्यों की पेशकश करने के अपने प्रयासों में इजाफा करना चाहते थे। मशहूर अभिनेत्री सौम्या टंडन दर्शकों के बीच काफी सकारात्मक अपील रखती हैं और उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रसिद्ध किरदार और व्यक्तित्व, दोनों के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ एक अनूठा संबंध स्थापित किया है। यही कारण है कि हम उन्हें हमारे ब्रैंड के चेहरे के रूप में शामिल करके बहुत खुश हैं। हमें विश्वास है कि इससे हमें अपने ब्रैंड कम्युनिकेशन को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और इसके परिणाम के रूप में उत्तर प्रदेश में हमारी स्थिति मजबूत होगी।”

यह पहली बार नहीं है, जब ब्रैंड अभिनेत्री के साथ जुड़ा है। इस वर्ष की शुरुआत में ही सौम्या टंडन ने मैमीपोको पैंट्स के डायपर को बढ़ावा देने वाले वीडियो कैंपेन में हिस्सेदारी दिखाई थी। इस नवीनतम दीर्घकालिक साझेदारी का लक्ष्य सक्रियता के साथ उठने वाली सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »