NEW English Version

इस रोड सेफ्टी मंथ में लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के कलाकार यात्रियों से सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं

हर साल नवंबर महीने में रोड सेफ्टी मंथ का आयोजन किया जाता है, जिसमें सड़क पर सुरक्षा के उपायों और नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाती है। एण्डटीवी ने इसी साल मुंबई ट्रैफिक पुलिस के साथ सफल भागीदारी की थी और अब उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ 1 नवंबर 2023 से शुरू इनके रोड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ कैम्पेन के लिये भागीदारी की है। एण्डटीवी की बेहद लोकप्रिय और हमारी चहेती भाबियाँ अंगूरी (शुभांगी अत्रे) और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) और भैया विभूति (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) सड़क पर सुरक्षा के कई उपायों, जैसे कि हेलमेट पहनना, सीटबेल्ट लगाना, शराब पीकर ड्राइविंग नहीं करना, आदि पर जोर देंगे। इन मुख्य कलाकारों ने सार्वजनिक जागरूकता अभियान की शुरूआत की और अपने अनोखे अंदाज में उत्तर प्रदेश के लोगों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

सड़क सुरक्षा महीने के शुरू होते ही, डीजीपी यूपी पुलिस, श्री विजय कुमार ने राज्य के नेतृत्व द्वारा अपनी सोच को सबके साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर सुरक्षा बने बनाये नियमों से कहीं ज्यादा है; यह सरकार की ओर से अपने नागरिकों से किया गया वो वादा है जिसे सबको निभाना है और एण्डटीवी के साथ हमारा जुड़ाव इसी दिशा में एक उत्साही कदम है। हम अपने नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी में इसे अपनाने तथा सभी की सुरक्षा कितनी जरूरी है इसको कार्यान्वित करने के लिए उनके प्रिय पात्रों को जोड़कर इस अभियान को प्रसारित करने जा रहे हैं।

और इस समझौते में, डॉ. बी. डी. पॉलसन उत्तर प्रदेश ‘‘यातायात और सड़क सुरक्षा‘‘ प्रमुख, ने इस मुद्दे की गंभीरता पर जोर देते हुए घोषणा की, ‘‘सड़क सुरक्षा को एक खास मुद्दा बनाना और उसके साकार रूप देना हमारे लिए एक धर्म युद्ध है। एण्डटीवी के साथ जुड़कर, हम ऐसी जमीन तैयार कर रहे हैं जो हमारे अभियान ‘आपका उत्तर प्रदेश, सुरक्षित प्रदेश‘ को एक नये ढंग से आप तक पहुंचाएगा जिनमें आपके चहेते सितारों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और जिन्हें हम नयी भूमिका में देखेंगे और हमारा ये यकीन है कि सुरक्षित सड़कों की ओर ये अभियान हमें और चौकन्ना एवं सचेत करेगा। यह अनूठा मेल नागरिकों को शिक्षित करेगा और उन्हें जागरुक करके सड़क पर सजगता और जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण संदेश देगा।‘‘

रोड सेफ्टी मंथ के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ भागीदारी करने पर एण्डटीवी, ज़िंग, बिग मैजिक और अनमोल के चीफ क्लस्टर ऑफिसर विष्णु शंकर ने कहा, ‘‘हमारी सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस की स्थायी प्रतिबद्धता सचमुच काबिले तारीफ है। उनके अभियान जागरूकता बढ़ाने और ड्राइविंग की दायित्वपूर्ण आदतों को प्रोत्साहित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एण्डटीवी में हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं, रोड सेफ्टी मंथ के दौरान उनके साथ भागीदारी करने और ‘आपका उत्तर प्रदेश, सुरक्षित प्रदेश’ को सफल बनाने की यात्रा शुरू करते हुए। हमारे बेहद लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से दर्शकों के चहेते किरदार उत्तर प्रदेश में अपने अनूठे अंदाज में लोगों से सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आग्रह करते दिखाई देंगे। जमीनी-स्तर के अभियान के अलावा, हमने उत्तर प्रदेश रोड सेफ्टी मंथ के लिये ‘भाबीजी घर पर हैं’ में एक विशेष कहानी भी तैयार की है।’’

‘भाबीजी घर पर हैं‘ में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे एक्टर आसिफ शेख ने कहा, ‘‘जिम्मेदारी के साथ ड्राइविंग करने पर जागरूकता बढ़ा रहे इस अभियान का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। मैं उत्तर प्रदेश की पुलिस के अधिकारियों के अटूट समर्पण को सलाम करता हूँ और आपका उत्तर प्रदेश, सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिये हमारी सड़कों को सुरक्षित बनाने में उनके साथ हूँ।’’

‘भाबीजी घर पर हैं‘ में अंगूरी भाबी बनीं शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘ऐसे अभियान का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूँ, जो सड़क सुरक्षा पर जागरूकता पैदा करता है। अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने से बचने के लिये यातायात के नियमों को समझना और उनका पालन करना जरूरी है।’’

’भाबीजी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी की भूमिका अदा कर रहे रोहिताश्व गौड़ ने कहा, ‘‘सड़क पर सुरक्षा का मुद्दा गंभीर है। अनुशासित तरीके से ड्राइविंग न करने, तेज गति, आदि के कारण कई जानें चली जाती हैं। यह अभियान सड़क पर सुरक्षा और जानें बचाने में मदद के लिये हमारी कम्युनिटीज के भीतर जिम्मेदारी की भावना जगाने की मंषा से चलाया जा रहा है।’’

’भाबीजी घर पर हैं’ की अनीता भाबी, यानि विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस को सड़क सुरक्षा पर यात्रियों को शिक्षित एवं जागरूक करने के लिये उनके स्थायी प्रयासों के लिये तारीफ मिलनी चाहिये। अपनी सड़कों को हर किसी के लिये ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिये, आइये हम सभी अपना योगदान दें।’’

एण्डटीवी और यूपी पुलिस हर नागरिक से सुरक्षित ड्राइविंग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आग्रह करते हैं, क्योंकि भाबीजी घर पर हैं!

उत्तर प्रदेश रोड सेफ्टी पर हमारी खास कहानी देखिये , रात 10.30 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »