NEW English Version

रसलगंज और प्रतिभा कालोनी रोड पर अतिक्रमण देख  हुए नाराज़-अतिक्रमण हटाने की हुई कार्यवाई-दो एसएफआई का मांगा स्पष्टीकरण

अलीगढ़: शनिवार को सुबह सवेरे नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अधीनस्थों के साथ शहर के मुख्य मार्ग खैर रोड मेलरोज़ बायपास नादा पुल देहली गेट गूलर रोड प्रतिभा कॉलोनी जीटी रोड केवट बिहार का दौरा किया। मेलरोज़ बाईपास पर पिछले दिनों अपने किए गए निरीक्षण में पाई कर्मियों पर कार्यवाही को देखने के लिए पहुंचे नगर आयुक्त को केवट बिहार कचरा पॉइंट के सहारे दीवार के निर्माण काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई कचरे का समाधान नहीं होने पर नगर आयुक्त ने मौके पर एसएफआई का स्पष्ट स्पष्टीकरण तलब किया।

 खैर रोड से नादा पुल पर निरीक्षण के दौरान सारसौल मंदिर के पास लकड़ी की टाल द्वारा अतिक्रमण करने पर नगर आयुक्त ने तत्काल अतिक्रमण हटाने सारसौल मंदिर के पास कचरा पॉइंट को खत्म करने व बरौला बाईपास गौशाला के पास निर्माण सामग्री पड़े होने पर उसे हटाने के निर्देश दिए।

रेलवे रोड और रसलगंज के निरीक्षण के दौरान रसलगंज चौराहे से बाराद्वारी चौराहे तक अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराए गए फसाद इंप्रूवमेंट के तहत दुकान और फसाड के बीच में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने पर नगर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जताते हुए तत्काल मौके पर अधीनस्थों को ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने और जुर्माने की कार्रवाई करने व एसएफआई का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल सफाई अधिकारी दलवीर सिंह और प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की और दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण फसाड और दुकान के बीच में नहीं करने की हिदायत दी।

निरीक्षण के समय देहली गेट से गूलर रोड होते हुए प्रतिभा कॉलोनी रोड पर भी अतिक्रमण देखकर नगर आयुक्त ने नाराज़गी जताते तत्काल इस पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित को दिये।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह जोनल सफाई अधिकारी दलवीर सिंह आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »