NEW English Version

श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान – 2023 भाषा विज्ञानी कमलेश कमल को

‘भाषा संशय शोधन’ पुस्तक का हुआ चयन

25 नवम्बर, 2023 को चित्रकूट में होगा समारोह

अतर्रा (बाँदा)। शैक्षिक लेखन में महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान हेतु वर्ष 2022 में स्थापित श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान प्रत्येक वर्ष शिक्षा पर केंद्रित पुस्तक को दिया जाता है। वर्ष 2023 हेतु श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान प्रसिद्ध वैयाकरण एवं भाषा विज्ञानी कमलेश कमल को उनकी कृति ‘भाषा संशय शोधन’ के लिए प्रदान किया जायेगा। सम्मान स्वरूप 1100 रुपये सम्मान राशि, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल, मैडल, श्रीफल, लेखनी आदि भेंट किए जाएगा। सम्मान समारोह चित्रकूटधाम में 25 नवम्बर, 2023 को सम्पन्न होगा।

 उक्त जानकारी देते हुए सम्मान संस्थापक शिक्षक एवं साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय (बाँदा) ने बताया कि श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान हेतु शिक्षा पर केंद्रित पुस्तक का चयन किया जाता है। चयनित पुस्तक के लेखक को एक भव्य समारोह में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के मध्य शिक्षा, अध्यात्म, साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण एवं समाज सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाली महान विभूतियों की मंचीय उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा जिसमें 1100 रुपये की सम्मान राशि, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल, मैडल, श्रीफल एवं लखनी आदि भेंट किए जाएंगे। श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान – 2023 हेतु चयन समिति द्वारा प्रसिद्ध वैयाकरण और भाषा विज्ञानी कमलेश कमल की प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक ‘भाषा संशय शोधन’ का चयन किया गया है। पूर्णिया बिहार में जन्मे व्याकरण भाषा विज्ञानी कमलेश कमल वर्तमान में आइटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं तथा विगत 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध प्रयोग पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेखन कर रहे हैं। दैनिक जागरण समाचार पत्र में आपका स्थाई स्तंभ ‘भाषा की पाठशाला’ बहु प्रशंसित एवं लोकप्रिय है। अब तक विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, आवरण कथा एवं समीक्षा आदि प्रकाशित हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »