NEW English Version

छोटे पर्दे पर रत्नाकर मटकरी का प्रसिद्ध टेलीप्ले ‘आरण्यक’ देखें

ज़ी थिएटर प्रस्तुत करता है ये मार्मिक मराठी क्लासिक जो वहां से शुरू होता है जहां महाभारत की समाप्ति होती है

नाटककार और निर्देशक रत्नाकर मटकरी की कालजयी मराठी रचना ‘आरण्यक’  कुरुक्षेत्र की लड़ाई के बाद के उस दौर को दर्शाती है जब युधिष्ठिर हस्तिनापुर के राजा बन चुके थे और कौरवों का विनाश हो चुका था। नाटक उस दुःख को मार्मिक रूप से चित्रित करता है जिसे दिल में लिए धृतराष्ट्र, अपने अतीत को पीछे छोड़ , अपनी पत्नी गांधारी और अपने सौतेले भाई और सलाहकार विदुर के साथ, अपना शेष जीवन वन में बिताने के लिए चल देते हैं । पांडवों की माता कुंती भी उनके साथ हो लेती हैं और फिर सभी पात्र खुद को जानने की कोशिश करते हैं और ये भी  कि युद्ध में उन्होंने क्या  खोया और क्या पाया। 
टेलीप्ले में दिलीप प्रभावलकर, रवि पटवर्धन और प्रतिभा मटकरी हैं।
 कब: 22 नवंबर, 2023
कहां: एयरटेल थिएटर, डिश टीवी रंगमंच एक्टिव, और डी2एच रंगमंच एक्टिव।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »