NEW English Version

महापौर और नगर आयुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को दिये स्मार्ट पहचान कार्ड – विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लाभार्थियों को मिले स्मार्ट कार्ड

 दिनांक 15 नवम्बर, 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक भारत सरकार के देशव्यापी * विकसित भारत संकल्प यात्रा* कार्यक्रम के तहत पीएम स्वनिधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश में पहली बार पीएम स्वनिधि योजना के 30 लाभार्थियों को महापौर प्रशांत सिंघल, कुलदीप पाण्डेय योगेश सिंघल राकेश ठाकुर दिनेश जादौन दिनेश भारद्वाज सुनील कुमार गंगे पहलवान नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप पथ विक्रेता पहचान पत्र/स्मार्ट कार्ड को वितरित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार और प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत का स्वप्न आने वाले वर्षों में सिद्ध होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अलीगढ़ नगर निगम भारत सरकार और प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास करेगा सभी नागरिकों को विकसित भारत की परिकल्पना को सिद्ध करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने और अपने दायित्व समझने की जरूरत है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत पहले लाभार्थियों को कागज पर हाथ से बने साधारण कार्ड दिए जाते थे अलीगढ़ नगर निगम ने माननीय महापौर व पार्षदो के निर्देशन में अपने खुद डिज़ाइन किये क्यूआर कोड बने डिजिटल स्मार्ट कार्ड को इस योजना के लाभार्थियों को देने का निर्णय लिया था। आज भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत 30 लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड देकर इस योजना के हर एक लाभार्थी को कार्ड  देने का अभियान शुरू किया गया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत नगरीय क्षेत्र में ₹10000 लोन के अंतर्गत 28825 आवेदन, 28461 स्वीकृत और 28376 वितरित, ₹20000 लोन के अंतर्गत 15266 आवेदन, 12945 स्वीकृत और 11746 वितरित व  ₹50000 लोन के अंतर्गत 1450 आवेदन, 1216 स्वीकृत और 1184 वितरित योजना का लाभ अब तक दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया इस योजना के लाभार्थियों को अलीगढ़ नगर निगम ने स्मार्ट कार्ड की सौगात देकर एक नई पहचान दी है यह स्मार्ट कार्ड लाभार्थी की पहचान होगा और आने वाले समय में विकसित भारत की परिकल्पना को सिद्ध करने के लिए सार्थक बनेगा।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान मे लाभार्थी राजवीर सिंह पुष्पा देवी शबनम हिरदेश सिंह अब्दुल गफ्फार उमर दराज लक्ष्मी देवी श्यामसुंदर अफसाना अशोक गुप्ता सारुख ओम प्रकाश अमित कुमार मुस्कान गुप्ता मोहम्मद दानिश नाजो अशोक कुमार लक्ष्मी नारायण मीनू सिंह रजनी को महापौर नगर आयुक्त माननीय पार्षदगणो के द्वारा पहचान पत्र(स्मार्ट कार्ड)वितरण किये गये।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम मे माननीय पार्षद  अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अशोक भाटी कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह सहायक अभियंता सिब्ते हैदर ज़ेडएसओ दलवीर सिंह एसएफआई रमेश चंद्र सैनी डॉ रामजीलाल विशन सिंह योगेंद्र यादव अनिल सिंह अनिल आजाद प्रदीप पाल नाजिर संजय सक्सेना स्टोनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसन रब अदनान विनय राणा नगर निगम के समस्त अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »