NEW English Version

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित हुए डॉ. अजय तिवारी

प्रतिवर्ष राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के उत्थान के लिए कार्य करने वाले राज्य के सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, 2023 के इस पुरस्कार हेतु नई सुबह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी का चयन किया गया है। इस आशय का पत्र आते ही दिव्यांगजनों तथा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों में अति प्रसन्नता है।

डॉ अजय तिवारी विगत 20 वर्षों से अधिक समय से लगातार दिव्यांगता एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं डॉ अजय तिवारी मूल रूप से सुल्तानपुर के अखण्डनगर ब्लॉक के उनुरखा गांव के रहने वाले हैं वे शिक्षा के उद्देश्य से काशी आए और उन्होंने यहीं पर नई सुबह संस्था की स्थापना कर दिव्यांगजनों की सेवा में लग गए डॉ तिवारी दिव्यांगजनों हेतु एक विशेष विद्यालय के साथ ही साथ दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति तथा सामान्य जनों को दिव्यंगता के कारणों एवं निवारण के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता बैन दिव्यांगसेवा रथ के संचालन के साथ वर्ष भर दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु पू​रे पूर्वांचल में सतत रूप से विभिन्न कार्यक्रम करते आ रहे हैं। डॉ तिवारी द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में मानव संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित एम फिल (क्लिनिकल साइकोलॉजी), पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन रिहैब साइकोलॉजी, डीएड स्पेशल एजुकेशन कोर्स का संचालन भी किया जाता है।

इस अवसर पर डॉ तिवारी को देशभर से शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है, डॉ मनोज कुमार तिवारी, सुनीता तिवारी ,अनुराग तिवारी (आजाद) डॉ अमित तिवारी, डॉ आदित्य, डॉ शैली, डॉ जोत्शना सिंह, अर्पिता मिश्रा गौरव ने मुख्य रूप से शुभकामनाएं प्रदान किया।

Amazon Affiliate:

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »