NEW English Version

एंड पिक्चर्स पर आ रही है अक्षय कुमार की दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म रक्षाबंधन’

एंड पिक्चर्स आपके टेलीविजन स्क्रीन्स पर लेकर आ रहा है दुनिया के सबसे अटूट बंधन की एक दिल छू लेने वाली कहानी‘रक्षाबंधन’,‌ 30 नवंबर को रात 8 बजे। इस यादगार फिल्म में अक्षय कुमार बेहद खास रोल में नजर आए, जिसमें उन्होंने रिश्तों की गहराई के साथ-साथ भाई बहन के दिल छू लेने वाले बंधन को बखूबी उजागर किया। ‘रक्षाबंधन’ में आनंद एल.राय का निर्देशन और कहानी कहने का उनका बेमिसाल अंदाज है, जो कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म परिवारों को एक खुशनुमा एहसास कराती है जिसमें जज़्बातों के एक दिलकश सफर के साथ-साथ हंसी-मजाक और दिलचस्प ड्रामा भी है।

‘रक्षाबंधन’ में लाला केदारनाथ की कहानी है जो एक जिम्मेदार, मजबूत और ख्याल रखने वाला बड़ा भाई है जिसकी भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है। अपनी शादी से पहले वो अपनी चार बहनों के लिए अच्छा घर ढूंढना चाहता है। इस कहानी में लाला अपने परिवार का मान बनाए रखते हुए निजी और आर्थिक मुश्किलों का सामना करता है। लाला अपनी बहनों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए संघर्ष करता है, क्योंकि उसने अपनी बीमार मां से वादा किया था। दूसरी ओर, कहानी में एक लव स्टोरी भी है जहां सपना (भूमि पेडणेकर) लाला से शादी करने की खातिर तमाम संघर्षों से गुजरती है।

अपनी बहनों के प्रति लाला का वचन ही इस फिल्म का एक सार है, जो कहानी में भावनाओं और कश्मकश के कई मोड़ लाती है।

DiSano Pure Honey 500 g (pack of 1)62%
₹260.00 (₹52.00 / 100 ml)

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने लाला केदारनाथ के रोल में शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति की गहराई दिखाई है। सपना के रोल में भूमि पेडणेकर ने फिल्म में चार चांद लगा दिए और अक्षय कुमार के साथ एक आकर्षक ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बनाई है। उनकी जोरदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को जज़्बातों का एक ऐसा सफर बना दिया, जो साधारण से बहुत आगे निकल जाता है।‌ फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाई हैं जहां हर किरदार विश्वसनीय लगता है और इस फिल्म को और खास बनाता है। यह फिल्म उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो एक दिल छू लेने वाली पारिवारिक कहानी देखना चाहते हैं।

रक्षाबंधन के गानों की धुन बेहद मनमोहक है, जहां दिल छू लेने वाला सुपरहिट गाना ‘धागों से बांधा’ फिल्म की कहानी को बखूबी दर्शाता है, जिसमें भाई-बहन का प्यार और त्याग है। ये गाना लाखों लोगों से जुड़ गया, जिसकी धुन लाखों लोगों के दिलों में बस गई। बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों का दिल जीतने वाले इस गाने को अब तक 5.20 करोड़ व्यूज़ हासिल हो चुके हैं। 

तो आप भी ‘रक्षाबंधन’ के साथ एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजक फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए, 30 नवंबर को रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »