NEW English Version

शेमारू टीवी पर आने वाले नए शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ में छाया और संघ्या की भूमिका में नजर आएंगी अभिनेत्री सुहासी धामी

शेमारू टीवी के नए शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ के साथ पौराणिक कथाओं की जादुई यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। शनि देव को अक्सर उनके क्रोध की प्रतिष्ठा के लिए उन्हें जाना जाता है, पर ये शो न  केवल न्याय के देवता शनिदेव की पौराणिक कहानियों को उजागर करेगा बल्कि उनकी मां छाया के साथ उनके प्रेमपूर्ण रिश्ते से भी उन्हें रूबरू कराएगा। एक दिलचस्प और दिल को छूने वाली कहानी का वादा करने वाले इस मनोरम शो मे छाया और संघ्या की भूमिकाएँ निभाने के लिए प्रतिभाशाली सुहासी धामी को चुना गया है।

शो के प्रति अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए सुहासी ने बताया, “5 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करते हुए, मैं एक बार फिर से पौराणिक कथाओं में उतरने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। ‘शनिदेव’ में छाया और संघ्या की भूमिकाएं निभाना मेरे लिए अबतक की सबसे खूबसूरत जर्नी होगी, हमारे पास एक सहयोगी टीम के साथ कई प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी है और इन सभी के साथ काम करने में मज़ा आ रहा है। इस शो के साथ जुड़ने का प्रमुख कारण निखिल सिन्हा के साथ फिर से काम करने का मौका था। पौराणिक शोज हमेशा अनोखा स्वाद लेकर आते हैं साथ ही हमें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। उनमें से एक है भाषा में महारत हासिल करना, जैसे इनके संवाद अक्सर संस्कृत में होते हैं इसलिए रिहर्सल के दौरान, हमें अपनी पंक्तियों के प्रति अधिक सचेत रहना पड़ता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना करेंगे और हमें प्यार देंगे क्योंकि हम इस दिलचस्प कहानी को जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं।”

जहा तक अन्य कलाकारों और लॉन्च की तारीख का सवाल है, शेमारू टीवी और प्रोडक्शन हाउस चीजों को गुप्त रख रहे हैं। अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें शेमारू टीवी के साथ|

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »