NEW English Version

संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त का पारा हुआ हाई- हाउस टैक्स कम करने की एवज में पैसे मांगने और कर्मचारी की आरडी प्रकरण की शिकायत पर नगर आयुक्त हुए ख़ासे नाराज़-जांच के दिये निर्देश -24 घंटे में रिपोर्ट की तलब

05 जन शिकायतों पर नगरायुक्त ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

अलीगढ़: मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त अमित आसेरी के समक्ष घर का हाउस टैक्स कम करने की एवज में टीसी द्वारा पैसे की डिमांड और सेवानिवृत्त कार्मिक द्वारा अपनी आर0डी0 बचत खाते में कम धनराशि जमा होने का पुराना लंबित प्रकरण आया जिस पर नगर आयुक्त ख़ासे नाराज़ हुए। नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

 *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में नगरायुक्त अमित आसेरी ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी के समक्ष शिकायतकर्ता हर्ष कुमार ने सड़क निर्माण कराये जाने के संबंध मे धर्मेंद्र कुमार ने गली मे अतिक्रमण करने के संबंध मे ताज अहमद ने पुलिया मरम्मत कार्य खराब होने के संबंध मे लोकेश कुमार ने हाउस टैक्स सही कराने के संबंध मे शोहेब अब्बासी ने जल निकासी के सम्बन्ध मे समस्या बतायी l जनसुनवाई में आयी 05 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद,सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह ,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »