NEW English Version

नगर आयुक्त ने नव विस्तारित वार्ड का जाना सूरतेहाल

नगरीय सीमा में शामिल नवीन ग्राम पंचायत से बने पार्षद वार्डों में नगर निगम जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने और नव विस्तारित वार्डों में जन सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त ने बुधवार सवेरे मथुरा बाईपास स्थित पार्षद वार्ड 23 के मथुरा रोड हाजीपुर चौहट्टा पुलिया, दौलरा निरपाल ,खेडिया ख्वाजा बुद्धा, आसना अजीतपुर व भुजपुरा मेलरोज़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि रिंकू कुमार लोधी और क्षेत्रीय नागरिकों से जन सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया इस वार्ड में जल निकासी और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को नाले नाली खरंजा निर्माण का प्रस्ताव बनाने और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ड में विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए। मौके पर स्थानीय नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति में बालू व पानी पीला आने की शिकायत की जिस पर नगर आयुक्त ने जीएम जल को मौके पर ले जाकर मौका मुआयना किया हैंडपंप चलवाकर पानी को बोतल में भरवाया और महाप्रबंधक जल को इसकी टेस्टिंग कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया नव विस्तारित पार्षद वार्ड में सर्वोच्च प्राथमिकता पर नगरीय सुविधाओं को प्रभावित बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है नव विस्तारित वार्ड 23 में निरीक्षण कर विकास और जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने वाले कार्यों का रोड मैप व प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।

नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार सीटीओ अशोक सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह जेडएसओ दलवीर सिंह स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »