NEW English Version

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स  ने अत्याधुनिक नेशनल रिफ़्रेंस लैबॉरेटरी और वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया

  दिल्ली, 2023: भारत, दक्षिण अफ्रीका, यूएई और संयुक्त राज्य अमेरिका में दमदार मौजूदगी वाली अग्रणी डायग्नोस्टिक हेल्थकेयर चेन- न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने अपनी अत्याधुनिक नेशनल रिफ़्रेंस लैबॉरेटरी का उद्घाटन किया है, जिसमें चेन्नई में इंटीग्रेटेड डायग्नॉस्टिक्स समेत जीनोमिक्स, ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी, मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स, प्रोटिओमिक्स और मेटाबोलॉमिक्स टेस्टिंग शामिल हैं। इस अत्याधुनिक सुविधा को “चेन्नई का नया हेल्थकेयर लैंडमार्क” कहा जाता है, जो अनूठी WOW (वेलनेस ऑन व्हील्स) अवधारणा के साथ-साथ एबॉट जीएलपी सिस्टम (Abbott GLP System) का इस्तेमाल कर भारत के प्रथम अत्याधुनिक टोटल लैब ऑटोमेशन सॉल्यूशन मुहैय्या कराता है।

 न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन, तमिलनाडु के उद्योग मंत्री श्री टी.आर.बी. राजा, टी.एम अनबरसन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री, डॉ. जीएसके वेलु, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के वाइस चेयरमैन ए गणेशन की मौजूदगी में चेन्नई में अपने मुख्यालय के उद्घाटन के साथ अपने नेशनल रिफ़्रेंस लैबॉरेटरी परिचालनों का आरंभ किया। 

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. जीएसके वेलु ने इस नवीन सुविधा को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “चेन्नई में न्यूबर्ग की अत्याधुनिक नेशनल रिफ़्रेंस लैबॉरेटरी और वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, भारत में इंटीग्रेट्रेड डायग्नॉस्टिक हेल्थकेयर को बढ़ावा देने के हमारे वायदे का सबूत है। एबॉट जीएलपी सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीक के साथ, हम दक्षता एवं सटीकता में नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यह सुविधा न केवल न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि यह चेन्नई और संपूर्ण दक्षिण भारत के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा समाधान मुहैय्या कराने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत बनाती है। आने वाले महीनों में इस सेंटर में सीटी और एमआरआई की भी व्यवस्था होगी और जल्द ही न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स चेन्नई में पीईटी स्कैन (PET scan) की सुविधा भी लाएगा।

OMR में 50,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल में फैले इस मुख्यालय में नई नेशनल रिफ़्रेंस लैबॉरेटरी, जीनॉमिक्स प्रयोगशाला, वेलनेस सेंटर और कॉर्पोरेट ऑफ़िस मोजूद हैं। इस उच्च स्तरीय अनोखे लैब में 6000 से ज्यादा सामान्य एवं विशेष परीक्षणों की एक विस्तृत श्रृंखला मुहैय्या कराई जाती है और इसमें पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, मेटाबोलॉमिक्स और मॉलेक्युलर बायोलॉजी, स्पेशलाइजेशन में रोजाना 10000 टेस्ट सैंपलों की एक बड़ी संख्या को संभालने की क्षमता है, जो इसे भारत की सबसे बड़ी क्लिनिकल लैबॉरेटरी इंफ़्रास्ट्रक्चरों में शुमार करती, जहां डायग्नॉस्टिक प्रक्रियाओं में दक्षता एवं सटीकता का ध्यान रखा जाता है।  यह आधुनिक वेलनेस सेंटर, निवारक आरोग्य (प्रिवेंटिव वेलनेस) पर केंद्रित है और यह एक्स-रे, ECG, सोनोग्राफी, TMT, इको, मैमोग्राफी, बोन डेंसिटोमेट्री, नेत्र जांच, ऑडियोमेट्री, स्पिरोमेट्री जैसी सुविधा से पूरी तरह सुसज्जित है।   

इसके अलावा, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स (Neuberg Diagnostics) के अंदर सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस डिवीजन, जीनॉमिक्स, क्लिनिकल सैम्पलों और एडल्ट स्टेम सेल रजिस्ट्री सैम्पल्स के लिए इलुमिना नेक्स्ट-जेन सीक्वेंसिंग सिस्टम (NGS) द्वारा HLA के होल जीन सीक्वेंसिंग की मदद से ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी में विशेषज्ञता पेश करता है। यह डिवीजन हेमेटोपोएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हाई-रिज़ॉल्यूशन HLA मैचिंग सुनिश्चित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »