NEW English Version

हर्ष और उल्लास से होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन-नगर आयुक्त ने नगर स्तरीय समिति के साथ की समीक्षा

अलीगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन के लिये नगर आयुक्त ने तैयारियों को परखा-भारत सरकार और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहॅुचाने के लिये सभी विभागों को एकजुट होकर सहयोग और बढ़चढ़ भागेदारी करने की दी नसीहत।

नगरीय क्षेत्र में भारत सरकार और प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुॅचने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा बेहद महत्वपूर्ण और सभी विभागों की भागेदारी और जिम्मेदारी आम है-नगर आयुक्त अमित आसेरी सम्पूर्ण देश में 15 नवम्बर से 26 जनवरी, 2023 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा को भव्य, हर्ष और उल्लास के साथ नगरीय क्षेत्र में मनाने के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम स्तर से शासन द्वारा गठित कमेठी के सदस्यों के साथ जवाहर भवन सभागार में विचार विमर्श किया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि शासनादेश द्वारा नगरीय क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारी, अलीगढ़ के दिशा निर्देश में नगर निगम स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है।

01 नगर आयुक्त, नगर निगम अलीगढ़। अध्यक्ष

02. अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अलीगढ़। सदस्य/सचिव


03. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित सदस्य, सदस्य/सचिव


04. ओ0सी0लोकल बाॅडीज, अलीगढ़। सदस्य/सह सचिव


05 मुख्य अभियन्ता, नगर निगम अलीगढ़। सदस्य/सह सचिव


06. जिलापूर्ति अधिकारी, अलीगढ़। सदस्य


07. जिला समाज कल्याण अधिकारी, अलीगढ़। सदस्य


08. जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अलीगढ़। सदस्य


09. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अलीगढ़। सदस्य


10. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अलीगढ़।सदस्य


11. जिला प्रोवेशन अधिकारी, अलीगढ़। सदस्य


12. मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित सदस्य सदस्य


13 परियोजना अधिकारी, डूडा। सदस्य/सह सचिव


14. सम्मिलित समस्त योजना से सम्बन्धित निकाय स्तरीय अधिकारी


15. अग्रणी बैंक एवं राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रतिनिधि सदस्य


16 अन्य सदस्य, एसओपी के अनुसार  सदस्य


उन्होने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 43 लोकेशनों को चिन्हित किया गया है जहाॅ पर सभी विभागों की मौजूदगी में स्वच्छता सुविधायें आवश्यक वित्त पोषण सेवायें, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण, जन सामान्य को जागरूक करते हुये वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुॅचना का कार्य किया जायेगा।

उन्होनेे बताया कि 43 लोकेशन पर प्रचार वैन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीएम स्वनिधि, स्वच्छ भारत मिशन(नगरीय), अमृत योजना-अमृत योजना 2.0 योजना, पीएम आवास(शहरी), स्मार्ट सिटी मिशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा योजना, स्टार्टअप इण्डिया, स्टैंडअप इंडिया योजना, आयुष्मान योजना भारत, पीएम ई बस सेवा, पीएम भारतीय जन औषधि योजना, उजाला योजना, पीएम सौभाग्य योजना व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी और लाभ देने का प्रयास किया जायेगा।


नगर आयुक्त ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिये नगरीय क्षेत्र में नगर निगम को नोडल विभाग बनाया गया है जिसके लिये आज समीक्षा करते हुये नगरीय क्षेत्र में योजनाओं से सम्बन्धित विभागों को जनसहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये गये है इस महत्वपूर्ण अभियान में नगर निगम के साथ सभी विभागों को एकजुट होकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुॅचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मुकेश कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा कौशल कुमार जिला पूर्ति विभाग से लालजी पाल जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से रामलखन जिला प्रोवेशन विभाग से राकेश कुमार सिंह राधेश्याम सीएमओ कार्यालय से सुरेश सिंह नगर निगम से अपर नगर आयुक्त राकेश यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह जेडएसओ दलवीर सिंह एसएफआई अनिल आजाद योगेंद्र यादव प्रदीप पॉल स्टोनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब आई टी शिव कुमार शालीन मुर्तिजा सौरभ स्टोर कीपर संजय सक्सैना आदि मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »