NEW English Version

साहित्यिक संस्था हिंदी की गूंज तथा काव्य वृष्टि मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भेंट वार्ता कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली:  देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था हिंदी की गूंज तथा काव्य वृष्टि मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भेंट वार्ता कार्यक्रम का आयोजन आभासी माध्यम से किया गया, जिसके अंतर्गत देश के सुप्रसिद्ध रसायन शास्त्री डॉ मानसिंह ( फाउंडर डीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ गुजरात) से स्वास्थ्य से संबंधित तरह-तरह के प्रश्न पूछे गए जिसमें पराली से उत्पन्न प्रदूषण की समस्या तथा दैनिक जीवन में आ रही स्वास्थ्य संबंधी तमाम समस्याओं के बारे में तथा स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में किस तरीके का परिवर्तन किया जाए इन सभी विषयों पर हिंदी की गूंज के संयोजक नरेंद्र सिंह नीहार, काव्य वृष्टि मंच की संचालिका डॉ वर्षा सिंह तथा देश के सुप्रसिद्ध संचालक खेमेन्द्र सिंह ने बारी-बारी से प्रश्न किये।

जिनके जवाब बड़ी सहजता तथा सरलता से डॉ मानसिंह जी ने दिए उन्होंने सभी को बताया कि

सुबह को गर्म पानी में नीबू शहद काली मिर्च मिला कर पीएं,  खाना खूब चबा कर खाएं शरीर को पोषण ज़्यादा मिलेगा, फ्रिज का उपयोग कम करें, माइक्रोवेव से परहेज करे ,प्रिजरवेटिव फूड बिल्कुल बन्द कर दें इनमे फ्री रेडिकल्स होत है जो हारमोन्स, हार्ट तथा  आरर्टीज को नुक़सान पहुंचाते हैं। वातवरण में आक्सीजन स्तर बढ़ाने के लिए घर में पौधे लगाए बोनजाइ पौधे सबसे ज़्यादा ऑवसीजन रीलीज़ करते हैं, अच्छी गुणवत्ता वाले ही कास्मेटिक खरीदें, एन्टी आक्सीडेन्ट फूड लें, सब्ज़ी फल का सेवन ज़्यादा करें। 

तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रकृति के करीब रहें। 

अच्छी नींद आने के लिए दिन में श्रम करें, सकारत्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें। 

विमला रस्तोगी, कृष्णा पवार, पार्थ मलिक, रोचिका शर्मा ,गिरीश जोशी , डाॅ मनोज चौहान, डॉ ममता श्रीवास्तव, प्रेरणा सिंह, डॉ सुनीता सिंह, देवराज सिंह आदि ने भी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हल जाना। लगभग डेढ़ घंटे चले कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आन लाइन श्रोतागण के सवालों के जवाब भी दिए गए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »