NEW English Version

विश्व मृदा दिवस पर महापौर ने किया पौधरोपण- पर्यावरण के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से मिट्टी के महत्व व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की महापौर ने की अपील

महापौर संग पार्षद अधिकारीयों ने जलकल विभाग के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट पर रोपित किये पौधे-

अलीगढ़ : विश्व मृदा दिवस के अवसर पर अमृत 2.0 द्वारा शुरू किए गए  आरंभ’-पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत  महापौर प्रशांत सिंघल, पार्षद इमरान अहमद और जीएम जल अनवर ख्वाज़ा ने  नगर निगम जलकल विभाग के नवनिर्मित एफ एस टी पी प्लांट पर पौधरोपण करते हुए अलीगढ में पौधारोपण करने के साथ पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। वही दूसरी ओर नगर निगम द्वारा उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज में बालिकाओं को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर ग्रीन टॉयलेट कैंपेन के बारे में जानकारी दी गई और क्विज कंपटीशन आयोजित किया गया।

महापौर ने एफएसटीपी प्लांट का निरीक्षण करते हुए एफएसटीपी प्लांट की तकनीकी बारीकियां की जानकारी मिली मौके पर महापौर ने महाप्रबंधक जल को एफएसटीपी प्लांट को पूरी क्षमता के साथ चलने और प्रतिदिन इससे निकलने वाले शोधित जल का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा पौधों कि सिंचाई  करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया बरौला जाफराबाद के निकट स्थित नगर निगम का एफएसटीपी प्लांट 32 केएलडी क्षमता का है जिसमें प्रतिदिन 12.8 केएलडी शोधित पानी और 8 किलो वर्मी कल्चर खाद तैयार होती है जिसका इस्तेमाल यहां पर लगे पेड़ पौधों को सींचने व नगर निगम के उद्यान विभाग में एवं डिवाइडरों के पौधों के लिए किया जा रहा है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि विश्व मृदा दिवस की शुरुआत 2014 में हुई थी विश्व मृदा दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में मिट्टी के महत्व और साथ ही सतत प्रबंधन को लेकर जागरूकता पैदा करना है। मिट्टी सभी का एक बुनियादी संसाधान है और हमारी प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है, जो मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा आज की आने वाली पढ़ी को मिट्टी का महत्व समझाना  आवश्यक है, जहां लापरवाही के कारण मिट्टी अपनी गुणवत्ता और परिस्थितिकी तंत्र को खोती जा रही है। इस लिए हर साल इस दिवस के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से मिट्टी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है।

 कार्यक्रम में सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह पेयजल प्रभारी मुबाशिर आदिल वशिष्ठ मौर्य मीडिया सहायक अहसान रब डॉ तरुण शर्मा मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »