NEW English Version

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम तहत-नगर विकास मंत्री ने पीएम स्वनिधि स्मार्ट कार्ड के अभिनव प्रयास को सराहा

नगर विकास मंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के 2 महिला लाभार्थियों को दिये स्मार्ट कार्ड-महिला पथ विक्रेता लाभार्थी से नगर विकास मंत्री ने योजना के लाभ के बारे में पूछा

अलीगढ़ : गुरुवार को अलीगढ़ शाम को आए प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्रोत विभाग उ०प्र०शासन ए०के० शर्मा ने अलीगढ़ के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अलीगढ़ आगरा रोड स्थित एक होटल में ऊर्जा और नगर विकास  की समीक्षा करते हुए अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी की पहल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को दिए जा रहे स्मार्ट कार्ड पहचान पत्र का वितरण किया तो वही नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर विकास मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

नगर विकास मंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के दो महिला लाभार्थी उर्मिला और शांति देवी को स्मार्ट कार्ड पहचान पत्र दिया और माननीय प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में पूछा।

नगर विकास मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को समाज में एक नई पहचान देने के लिए अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के प्रयास स्मार्ट कार्ड पहचान पत्र को अभिनव प्रयास बताया और इस अभिनव प्रयास का लाभ सभी लाभार्थियों तक पहुंचने की अपील करी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »