NEW English Version

महिला काव्य मंच द्वारा ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन

रांची: महिला काव्य मंच पूर्वी रांची जिला इकाई की ऑनलाइन गोष्ठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष रेणु झा रेणुका के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर गोष्ठी की शुरुआत हुई। प्रतिभा प्रसाद के मंत्रोच्चार और सुनीता श्रीवास्तव जागृति की मधुर सरस्वती वंदना से पटल भक्तिमय हो गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरिन्दर कौर नीलम के आशीर्वचन के बाद विधिवत गोष्ठी में काव्य धारा प्रवाहित होने लगी। महिला मंच की सभी रचनाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति द्वारा काव्य के सभी रंगों से सराबोर किया।

कहीं गुनगुनी धूप का अहसास हुआ तो कहीं नये वर्ष का स्वागत। कहीं बेटियों के लिए संरक्षण का मुद्दा उठा तो कहीं प्रेम और प्रकृति के रंग बिखरे। गोष्ठी का कुशल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन रेणु झा रेणुका ने किया। डॉ सुरिन्दर कौर नीलम, रेणु झा रेणुका, रेखा जैन, सुनीता अग्रवाल, रेखा पांडे, सोनल थेपड़ा, सुनीता श्रीवास्तव जागृति, स्मिता पाल साईं, बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, डॉ साक्षी, रश्मि सिन्हा, प्रतिभा सिंह, अनुपम श्री,सुमिता सिन्हा और मंजुलिका भारती आदि ने अपनी रचनाओं द्वारा गोष्ठी में चार चांद लगा दिए।  नये वर्ष की शुभकामनाओं के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »