NEW English Version

माननीय मुख्यमंत्री के विकसित भारत के वर्चुअल संबोधन को प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सैकड़ो लोगों ने सुना-विकसित भारत का लिया संकल्प-जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचने के की अपील

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को वार्ड 55, 59,75,81 भमोला ए एम यू क्वार्टर के पास और वार्ड 45, 54, 64 चूहरपुर हनुमान धर्मशाला में भव्य आयोजन किया गया।

दोनों आयोजन स्थलों पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पूर्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग डूडा विभाग नगर निगम समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन विभाग के कैंप लगाए गए जिसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर योजनाओं का लाभ और महत्वपूर्ण जानकारी ली।

चूहरपुर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन के विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर वर्चुअल संवाद को जनप्रतिनिधियों व लाभार्थियों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सुना। चूहरपुर हनुमान धर्मशाला में शहर विधायक मुक्ता राजा महापौर प्रशांत सिंघल ने माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के प्रति एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया l कार्यक्रम मे दर्जा प्राप्त शहर विधायक मुक्ता राजा राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष ई.राजीव शर्मा नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया, राकेश यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पीओ डूडा कौशल कुमार आदि लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के प्रति एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया

भमोला में आयोजित कार्यक्रम में कोल विधायक अनिल पाराशर महानगर अध्यक्ष ई0राजीव शर्मा और सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद की मौजूदगी में मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रण का संकल्प लिया गया।

*दोनों जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव बताएं।*

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष वीएस पॉल महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष बी.डी शर्मा कार्यक्रम संयोजक सुधा सिंह ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष युवा मोर्चा निखिल माहेश्वरी संचालक सत्यकांत भारद्वाज मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश संजीव शर्मा राकेश शर्मा ओपी लाला मंडल मंत्री बंटी लोधी पूर्व महानगर उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह पंकज अग्रवाल पंकज वर्मा हरिओम शर्मा योगेश राजपूत आनंद सक्सेना राज सक्सेना पार्षद योगेश सिंघल दिनेश जादौन दिनेश भारद्वाज संजीव लोधी वैभव गौतम अधिशासी अभियंता अशोक भाटी कर अधिक्षक सभापति यादव अहसान रब शाहलीन मुर्तिजा सौरभ सिंह अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थियों ने एकजुट होकर भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »