NEW English Version

नगर आयुक्त ने जानी पार्षदो की समस्याएं-जवाहर भवन में पार्षदों की समस्याओ से रूबरू हुए नगर आयुक्त

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता जन जागृति दिवस मनाया गया धूमधाम से- माननीय पार्षद और वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों के संग मना जवाहर भवन में हुआ स्वच्छता जन जागृति दिवस का आयोजन

वार्ड प्रोत्साहन समिति सदस्यों से रूबरू हुए नगर आयुक्त और महापौर- पार्षद और वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों ने सुना नगर विकास मंत्री का संबोधन

अलीगढ़: बुधवार को माननीय महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी की मौजूदगी में नगर निगम जवाहर भवन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत माननीय नगर विकास मंत्री महोदय के आह्ववान पर स्वच्छता जन जागृति दिवस का आयोजन किया गया जवाहर भवन में आयोजित स्वच्छता जन जागृति दिवस कार्यक्रम में सभी पार्षदों और वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया और माननीय नगर विकास मंत्री जी के संबोधन को सुना।

नगर निगम में रोजाना आने वाली पब्लिक की समस्याओं के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त और महापौर ने  जवाहर भवन में पार्षदों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई पुलिया निर्माण सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने नाली खड़ंजे की मरम्मत अतिक्रमण हटाने नगर निगम संपत्तियों की निगरानी ईईएसएल कंपनी की कार्यशैली में सुधार, लीकेज और गंदे पानी आने की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

नगर आयुक्त और महापौर ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए *कहा इस संवाद बैठक में आए जनहित सुझाव और समस्याओं पर गुणवत्ता पूर्वक और समय अंतर्गत निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता के लिए सभी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि पार्षदों के प्रार्थना पत्र और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समय अंतर्गत प्रत्येक दशा में निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक मे मंचासीन नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त  ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कुमार 

माननीय पार्षद कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र जादौन योगेश सिंघल संजय पंडित हफ़ीज़ अब्बासी मोहम्मद आसीफ राजबहादुर मो तारिक नदीम खां नसी अहमद राकेश ठाकुर नूर अब्बासी शाहिद अली मो. शाकिर इरशाद हरिशंकर मनोज कुमार नईम अहमद करन माहौर पार्षद प्रतिनिधि समेत उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर दानिश हैदर योगराज सिंह लक्ष्मण सिंह जेई संजय कुमार अमरीश वर्मा जेडएसओ दलवीर सिंह नाज़िर संजय सक्सेना मीडिया सहायक अहसान रब ए टू जेड के प्लांट हेड समय सिंह ईईएसएल जलविभाग सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »