NEW English Version

नगर निगम का बजट होगा आधुनिक और व्यवस्थित-जल्द प्रदेश के सभी नगर निकायों में होगी एक समान बजट प्रक्रिया और समानता

उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा सभी नगर निकायों के बजट में एकरूपता विश्वसनीयता और पारदर्शिता लाने के निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं इसी क्रम में मंगलवार को नगर विकास निदेशालय द्वारा महापौर और नगर आयुक्तों के साथ वर्चुअल समीक्षा की गई। सभी नगर निकायों के वित्तीय बजट का अवलोकन कर आय व्यय के डेटा को विश्वसनीय बनाने बजट में वित्तीय अनुशासन को बनाए रखने विकास कार्यों के लिए वर्षवार वर्ष एक्शन प्लान पर विचार विमर्श हुआ।

नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के लिए नॉलेज पार्टनर के रूप में जनाग्रह एनजीओ द्वारा सभी नगर निकायों के बजट का अवलोकन कर एक ड्राफ्ट प्रस्तुत किया जाएगा जिसके आधार पर शासन द्वारा सभी नगर निकायों में बजट में एकरूपता लाई जाएगी। बैठक में सभी नगर निकायों के बजट में एकरूपता होनी चाहिए आय एवं व्यय में एकरूपता, आय के अनुसार व्यय, चेक एवं बैलेंस को टेली सिस्टम से अपडेट करने के साथ साथ  बजट ऐसा होना चाहिए जो जनता से जुड़ा हो विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा सभी नगर निकायों में आय व्यय के लेखा जोखा, बजट को व्यवस्थित प्रणाली और आधुनिक तरीके से एकरूपता लाने का प्रयास सरायहीन है निश्चित रूप से आधुनिक बजट से विकास कार्यों को और गति मिलेगी और पारदर्शिता आएगी

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा शासन की मंशा अनुरूप निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार नगर निगम बजट में ज्यादा से ज्यादा जनहित कार्यों और आम नागरिकों को दी जाने वाली जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्य पार्षद असलम नूर मोहम्मद शाकिर नदीम खान, हाफिज अब्बासी, अंजना गुप्ता मो0 गुलज़ार मुख्य कारण निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह स्टेनो देश दीपक सतीश मीडिया सहायक अहसान डॉ तरुण आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »