NEW English Version

अब्दुल्ला रोड से अवैध अतिक्रमण को महाबली ने किया ध्वस्त

अलीगढ़ : नगरीय सीमा में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे जंक्शन इंप्रूवमेंट व स्मार्ट रोड की कवायद के क्रम में अब्दुल्ला रोड पर कराए जा रहे चौड़ीकरण और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने अब्दुल्ला रोड पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक स्थाई अतिक्रमण और अतिक्रमा हटाने के पश्चात अपार्टमेंट स्वामी द्वारा दोबारा अतिक्रमण करने पर महाबली से कार्रवाई करते हुए स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

 मौके पर रोड चौड़ीकरण की जद में आ रही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल को  मौके पर सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम संपत्ति टीम और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की सम्पत्ति टीम के साथ पैमाइश की गई और 6 दिन की मोहलत देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम अलीगढ़ संयुक्त रूप से सड़कों के चौड़ीकरण को कराकर यातायात व जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जनमानस के सहयोग से निरंतर प्रयत्नशील है

अब्दुल्ला रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उपनगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक अभियंता हैदर नकवी, संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता मीडिया सहायक अहसान रब अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के डीजीएम राजेश कौशल प्रवर्तन दल मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »