NEW English Version

पीएम के लाइव वर्चुअल संवाद को जनप्रतिनिधियों लाभार्थियों और सैकड़ों लोगों ने सुना- विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संवाद को अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा के नेतृत्व में की सैकड़ों लोगों ने सुना और विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत सुबह की पाली में  वार्ड 36,62 धनीपुर मंडी व वार्ड 58,09 डीएवी कन्या इंटर कॉलेज नौरंगाबाद पर नगर निगम द्वारा सांसद सतीश गौतम कोल विधायक अनिल पाराशर महानगर अध्यक्ष भाजपा ई.राजीव शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता श्योराज सिंह मानव महाजन निखिल माहेश्वरी यतिन दीक्षित संचालक सत्यकांत भारद्वाज पार्षद स्नेह सिंह, अनिल सेंगर दीपू शर्मा लालसिंह वैभव गौतम की मौजूदगी  में भव्य आयोजन किया गया।
नौरंगाबाद डीएवी कन्या इंटर कॉलेज के सामने आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद सतीश गौतम की मौजूदगी में पार्षद अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को विकसित भारत तिरंगा यात्रा की वैन के माध्यम से सुना। सांसद सतीश गौतम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

दोनों जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव बताएं। दोनों आयोजन स्थलों पर  श्रम विभाग पूर्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग डूडा विभाग नगर निगम समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन विभाग के कैंप लगाए गए जिसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर योजनाओं का लाभ और महत्वपूर्ण जानकारी ली।

धनीपुर पर आयोजित कार्यक्रम कोल विधायक अनिल पाराशर  महानगर अध्यक्ष भाजपा ई.राजीव शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता श्योराज सिंह निखिल माहेश्वरी यतिन दीक्षित संचालक सत्यकांत भारद्वाज पार्षद स्नेह सिंह ने एवं डीएवी कन्या इंटर कॉलेज नौरंगाबाद पर सांसद सतीश गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता मानव महाजन महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा निखिल माहेश्वरी यतिन दीक्षित मनोज शर्मा पार्षद अनिल सेंगर अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह टीएस बेचैन सिंह मीडिया सहायक अहसान रब ने मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में अरविन्द सिंह कुशल पाल जगदीश महाजन नीलेश भारद्वाज विशाल सिंह ललतेश लोधी वेद प्रकाश डी एस सरस्वत राकेश सिंह मोहन लाल अतुल कुमार कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक बेचैन सिंह अहसान रब शाहलीन मुर्तिजा सौरभ सिंह अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थियों ने एकजुट होकर भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »