NEW English Version

जन्म मृत्यु पटल पर अचानक पहुँचे नगर आयुक्त- जन्म मृत्यु काउंटर पर कार्मिकों की अनुपस्थिति मिलने पर नगर आयुक्त का हुआ पारा हाई-01 कार्मिक और ज़ोनल अधिकारी-ज़ोन 3 का तलब किया स्पष्टीकरण

जन्म मृत्यु फरियादी को लेकर पहुँचे नगर आयुक्त अपने कार्यालय में-तलब किया पैंडिंग जन्म मृत्यु का ब्यौरा-दोनों अपर नगर आयुक्त को मिली अहम ज़िमेदारी

अलीगढ़: नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम के जन्म मृत्यु काउंटर पर व्यवस्थाओं और कार्मिकों की मौजूदगी का रैंडम चैक करते हुए अनुपस्थित कार्मिक दिनेश का स्पष्टीकरण और ज़ोनल अधिकारी जोन 3 के स्तर पर जन्म मृत्यु के 21 आवेदन लंबित होने और ज़ोनल अधिकारी के हस्ताक्षर से निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र जारी नही होने पर नाराजगी जताते हुए उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार को ऑफिस आते ही नगर नगर आयुक्त ने जन्म मृत्यु काउंटर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ज़ोन 3 के पटल लिपिक दिनेश के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताई बाहर फरियादियों की भीड़ को देखकर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को रोजाना सुबह जन्म मृत्यु काउंटर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने एक फरियादी से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बनने का कारण पूछा नगर आयुक्त फरियादी को लेकर अपने कार्य कक्ष में गए और ज़ोन 3 के जोनल अधिकारी और  लिपिक को तलब किया। नगर आयुक्त ने तत्काल फरियादी के प्रमाण पत्र को निर्गत करने के निर्देश दिए और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक निर्गत नहीं करने और ज़ोन 3 में 21 आवेदन के पेंडिंग होने पर नाराजगी जताते हुए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया को रोजाना जन्म मृत्यु काउंटर का निरीक्षण कर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

*नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहां जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए एसएमएस की सुविधा अब लागू कर दी गई है।*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »