NEW English Version

संभव- संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए

जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में नगरायुक्त अमित आसेरी ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवाभवन में “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कुमार को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

“संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी के समक्ष शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने गंदे पानी की निकासी एवं साफ़ सफाई  के संबंध मे बॉबी ने मिट्टी डलवाने के संबंध मे उग्रेश यादव ने सड़क एवं नाली निर्माण के संबंध मे आशु ने कूड़ा उठवाने के सम्बन्ध मे समस्या बतायी l 

जनसुनवाई में आयी 04 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »