NEW English Version

नगर आयुक्त ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ- रसलगंज चौक पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को लगे फटकार

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय चरण के तहत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने महानगर के माल गोदाम रोड रसलगंज चौक गूलर रोड खैर बायपास गोंडा मोड निबारी रोड बारहद्वारी शमशाद मार्केट मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। 

रसलगंज चौक पर मूंगफली एंड ब्रेड की दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने के कारण ट्रैफिक अवरोध होने पर नगर आयुक्त ने अपनी गाड़ी वहां पर रूकवाई और दुकानदारों को जमकर सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने के बारे में पूछा नगर आयुक्त ने दुकानदारों से पूछा पिछली बार हिदायत के बावजूद आप लोगों द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया है मौके पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को तत्काल दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह और प्रवर्तन टीम ने रसलगंज चौराहे पर अतिक्रमण करने वालों को जमकर फटकार लगाई और ₹1500 का जुर्माना भी वसूल किया।

नगर आयुक्त ने कहा शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है यदि दुकानदार अपनी निर्धारित सीमा में अपने सामान को रखेंगे तो सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित नहीं होगी और आम नागरिकों को सहूलिया होगी। उन्होंने बताया सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नगर निगम अलीगढ़ द्वारा मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों से भी जागरूक करने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद  महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम एई लक्ष्मण सिंह जेडएसओ दलवीर सिंह स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »