NEW English Version

प्रधानमंत्री जी की कौशल विकास योजना तभी सार्थक हो सकती है, जब विद्यार्थी अपनी रूचि को पहचान कर उस क्षेत्र में आत्मसिद्ध होने का प्रयास करे: रामकृष्ण

44 वाँ वार्षिक खेल-कूद समारोह सम्पन्

वाराणसी: संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल कोइराजपुर एवं गिलट बाजार शाखा का संयुक्त, 44 वाँ वार्षिक खेल-कूद समारोह-2023 भव्य रूप से आयोजित हुआ, जिसमें बाल- वाटिका के नन्हें विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामकृष्ण जी (वरिष्ठ अधीक्षक केन्द्रीय  कारागार, वाराणसी) की उपस्थिति ने सभी के मन में असीम प्रेरणा  एवं ऊर्जा का संचार किया। 

सर्वप्रथम विद्यालय ध्वज के आरोहण के साथ मार्च-पास्ट की टीम ने पधारे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को सलामी दी। खेल भावना और समभाव की प्रतीक पवित्र मशाल को विद्यालय के कक्षा-12 के छात्र नितिन सिंह की अगुवायी मे मुख्य अतिथि को सौंपा गया, तत्पश्चात् सभी खिलाड़ियों ने अपने कर्तव्य एवं पद की प्रतिष्ठा हेतुशपथ  ग्रहण की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि महेादय ने वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता आरंभ करने की औपचारिक उद्घोषणा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बाल-वाटिका की फुलवारी के नन्हें बच्चों ने नयनाभिराम होला-हुप नृत्य की प्रस्तुति की, वहीं वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं ने राजस्थानी रंग बिखेरे रूनझुन बाजे घुँघरा समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  विद्यालय की कराटे चैम्पियन्स की टीम ने अपने गुर और कौषल के अनूठे प्रदर्शन से सभी को रोमांच एवं उत्साह से भर दिया। उल्लेखनीय है कि इस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, रिले रेस के साथ-साथ शॉट-पट, जैबलिन, डिसकस, लांग जम्प, हाई जम्प जैसी अनेेेक अन्तर्सदनीय प्रतिस्पर्धायें आयोजित र्हुइं, जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बेस्ट एथलीट के लिए सीनियर ब्याॅज में श्रेयस मिश्रा और जूनियर ब्याॅज में आयुष यादव* को विजेता ट्राॅफी प्रदान की गयी तथा *बेस्ट एथलीट सीनियर गर्ल्स के लिए मन्नत सिंह एवं एंजेल यादव* को विजेता ट्राॅफी से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी सर्वप्रथम अपनी अभिक्षमता की पहचान करें, प्रधानमंत्री जी की कौशल विकास योजना तभी सार्थक हो सकती है, जब विद्यार्थी अपनी रूचि को पहचान कर उस क्षेत्र में आत्मसिद्ध होने का प्रयास करे, जिसके लिए उनके अभिभावकों का सहयोग अति आवश्यक है। 

कार्यक्रम में अध्यक्षीय भूमिका में माननीय विधायक  त्रिभुवन राम जी (अजगरा विधानसभा क्षेत्र) पधारे और उन्होंने अपने उद्बोधन में देश के विकास के लिए खेल तथा खिलाड़ियों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा के बहुआयामी क्षेत्र के विस्तार के लिए खेल अति आवश्यक है साथ ही साथ उन्होंने संस्था के कर्मचारियों को ऊनी वस्त्र भेंट किया। 

कार्यक्रम में पधारे अन्य विशिष्ट अतिथि डाॅ. अखिल मेहरोत्रा (पूर्व हाकी कोच, स्पोट्र्स अथाॅरिटी आफ इण्डिया) जो वर्तमान में काषी हिन्दू विश्व विद्यालय, शारीरिक शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं, उन्होंने भी विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक संवर्द्धन हेतु खेल का महत्व सर्वोपरि बताया।  

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उनके खेल, अभिरूचि एवं क्षमता का विशेष ध्यान रखता है और उन्हें उनके इष्टतम  लक्ष्य तक पहुँचने के लिए यथासंभव पूर्ण प्रयास करता है और करता रहेगा। इस कार्यक्रम में संस्था निदेशिका डाॅ. वन्दना सिंह, उप-निदेशक श्री आयुष्मान सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. नीलम सिंह ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्दª पाण्डेय एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »