NEW English Version

सीआईएससी लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने एनडीए के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली को हरी झंडी दिखाई

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के चेयरमैन एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने 24 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली के दिल्ली से ग्वालियर चरण को हरी झंडी दिखाई।

ऑपरेशन ‘बादली’ को श्रद्धांजलि के रूप में शुरू की गई यह रैली, मेजर जनरल इनायत हबीबुल्लाह के नेतृत्व में वर्ष 1954 में शुरू की गई। देहरादून से अपनी यात्रा शुरू करते हुए, रैली ग्वालियर, मिलिट्री हैडक्‍वाटर ऑफ वॉर (एमएचओडब्‍ल्‍यू) , नासिक, मुंबई जैसे महत्वपूर्ण सशस्त्र बल स्टेशनों से होकर गुजरेगी और छह दिनों के भीतर पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में अपनी 1800 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी।

वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जे सिंह, कार्यवाहक उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल तरूण कुमार आइच, कमांडेंट एनडीए वाइस एडमिरल अजय कोचर और तीनों सेनाओं के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इस रैली के लिए महिंद्रा ऑटो के समर्थन द्वारा मुंबई से वाहन प्रतिस्थापन की सुविधा दी गई थी। आईडीएस और आईएनएस इंडिया के मुख्यालय द्वारा अत्‍यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक और लॉजिस्टिक समर्थन मिला।

जैसे-जैसे रैली अपनी चुनौतीपूर्ण यात्रा पर आगे बढ़ती है, यह एनडीए की विरासत को परिभाषित करने वाले साहस, बहादुरी और बलिदान के प्रमाण के रूप में विराजमान होती है। इस कार्यक्रम का समापन आयोजन में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों, महिंद्रा ऑटो, आयोजकों, प्रतिभागियों और सभी योगदानकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए, उत्कृष्टता, अखंडता और राष्ट्र-निर्माण के लिए निरंतर समर्पण के सामूहिक आह्वान के साथ हुआ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »