NEW English Version

आत्मलीन में कलाकारों के बेहतरीन अभिनय से जीवंत हुए शिव के स्वरूप

इंदौर: माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव अनुरूप संपन्न हुआ। 10 वें वार्षिकोत्सव अनुरूप में दूसरे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।दूसरे दिन विद्यार्थी आत्मलीन थीम के जरिए शिव के अलग-अलग रूपों को प्रस्तुत किया।  शिव के साथ प्रबंधन के गुर भी विद्यार्थियों ने अपनी कला के जरिए पेश किए। नृत्य नाटिका के जरिए बताया कि भगवान शिव से बड़ा मैनेजमेंट गुरु कोई नहीं है, अगर आपने भोले शंकर के अंदर पाई जाने वाली ये खूबियां अपने जीवन में उतार लीं तो समझिए जीवन में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

अनुरूप वार्षिकोत्सव में स्पेशल लाइट इफेक्ट के साथ छात्रों की बेहतरीन अदाकारी ने दर्शकों को भी मंच पर शिव के अलग-अलग स्वरूप के साक्षात दर्शन दिए। एक ओर जहां भस्म लगाए शिव थे वहीं बह्मा विष्णु महेश के तीनों स्वरूपों को भी कलाकारों ने अपनी कला के जरिए जीवंत कर दिया। कलाकारों ने शिव विवाह से लेकर तांडव नृत्य के जरिए शिव की अलग-अलग लीलाओं को मंच पर प्रस्तुत किया। 10 से अधिक नृत्यों और नाटक के जरिए जहां छात्रों ने शिव को प्रबंधन गुरु के रूप में पेश किया। वहीं भगवान शिव के महाकाल से  लेकर अर्धनारीश्वर स्वरूपों को नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर अतिथियों के साथ दर्शकों ने बेहतरीन प्रतिसाद भी दिया। इंडेक्स समूह चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,ने सभी कलाकारों की सराहना की।  

बच्चों को शिक्षित करने के साथ संस्कारवान भी बनाए

अनुरुप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी के कुलपति डॅा.दिलीप के.पटनायक ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्कार अभिभावकों के पास से शुरू होते है गुरु उन संस्कारों को निखारते है। बच्चों को शिक्षित करने के साथ हमें उन्हें संस्कारवान भी बनाना होगा। बुढ़ापे में आपको भी सम्मान तब मिलेगा जब आपके बच्चे शिक्षित होने के साथ संस्कारित भी होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को डिजिटल ओबीसीटी से दूर करने के लिए आज बच्चों को मोबाइल से दूर करना होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि .मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी के कुलपति डॅा.दिलीप के.पटनायक और इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव द्वारा प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।

स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘डिकोड द डिकेड’ दस साल की उपलब्धियों का संग्रह

अनुरूप वार्षिक उत्सव में मयंक वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्व. नरेंद्र सिंह भदौरिया एवं मुन्नी देवी भदौरिया की स्मृति में 2 करोड़ रुपए की गोल्डन स्कॉलरशिप की राशि स्कूल को प्रदान की गई। इसके जरिए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मदद मिल सकेगी। श्याम अग्रवाल ने वर्ष भर की उपलब्धियों के रिकॉर्ड पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसी के साथ स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘डिकोड द डिकेड’ शीर्षक से लॉन्च की, जिसमें दस साल की उपलब्धियों का संग्रह है।इस अवसर पर माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ रूपेश वर्मा,स्कूल के प्रिंसिपल श्याम अग्रवाल, डिप्टी प्रिंसिपल मौमिता चटर्जी,मालवांचल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॅा.लोकेश्वर सिंह जोधाणा आदि उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »