NEW English Version

पीएम विश्वकर्मा योजना पर सोनीपत (हरियाणा) में जागरूकता कार्यक्रम

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के करनाल स्थित एमएसएमई-विकास कार्यालय  द्वारा 27 दिसंबर, 2023 को जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड, सोनीपत में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनीपत जिले की राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मोहनलाल बड़ौली थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संजीव चावला निदेशक एमएसएमई डीएफओ करनाल ने सभी अतिथियों के स्वागत से किया और एक वीडियो के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में चर्चा करते हुए इस योजना के विभिन्न घटकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्‍होंने ग्राम पंचायत/शहरी स्थानीय निकाय की पंजीकरण प्रक्रिया और ऑन-बोर्डिंग के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों के समग्र विकास के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी उपलब्‍ध करना है। इस योजना के तीन स्तंभ हैं – सम्मान, सामर्थ्‍य और समृद्धि।

इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री मोहन लाल बडौली ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हरियाणा राज्य के सभी कारीगरों को योजना के तहत पंजीकरण कराकर लाभ उठाना चाहिए।

एमएसएमई मंत्रालय की ओर से अपर विकास आयुक्त डॉ. इशिता गांगुली त्रिपाठी ने बताया कि यह योजना 17 सितंबर, 2023 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों को 15000 रुपये तक के कीमत की टूल किट दी जाएगी और 5 प्रतिशत ब्याज पर बिना गारंटी के 3 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ-साथ 500 रुपये प्रतिदिन का दैनिक भत्ता, मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, विपणन सहायता, प्रमाण पत्र तथा कारीगर पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी देते हुए  प्रसन्नता व्यक्त की कि कुल नामांकन में महिलाओं की भागीदारी 55 प्रतिशत है। उन्‍होंने सभी से आत्मनिर्भर बनने और अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए इस योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम को श्री राकेश कादयान, नगर परियोजना अधिकारी (शहरी स्थानीय निकाय) सोनीपत और श्री परमवीर सैनी एवं श्री दिनेश स्वामी ने जिला प्रशासन की ओर से संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएससी सेंटर की ओर से 10 स्टॉल लगाए गए। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, दर्जी जैसी 18 विभिन्न श्रेणियों के कारीगरों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया और उन्हें पीएम विश्वकर्मा के तहत दिए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

संयुक्त निदेशक श्री वीपी सिंह वालिया, जिला एमएसएमई केंद्र, सोनीपत द्वारा धन्यवाद प्रस्‍ताव दिया गया। इस कार्यक्रम में श्री सौरभ अरोड़ा, सहायक निदेशक, श्री सतपाल, सहायक निदेशक, श्री केसी मीना, सहायक निदेशक, श्री एमके वर्मा, सहायक निदेशक, श्री बलबीर सिंह, सहायक निदेशक, श्रीमती रचना त्रिपाठी, सहायक निदेशक, श्रीमती मीनू बाला धीमान, सहायक निदेशक और श्री हरपाल सिंह, सहायक निदेशक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 300 कारीगरों ने भी भाग लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »