NEW English Version

महापौर और पार्षदो ने किया अस्थाई शैल्टर होम का उद्घाटन-महापौर की अपील खुले में नहीं शैल्टर होम में सोए लोग- नगर निगम ने किये है अलाव और विश्राम के पुख्ता इंतजाम

अलीगढ़ नगर निगम कठपुला उसके आसपास के एरिया में सर्दियों की रात में खुले में सोने वाले का ध्यान रखते हुए सिविल लाइन के नौरंगीलाल इंटर कालेज के पास अस्थाई रैन बसेरे की शुरुआत की बुधवार को महापौर प्रशांत सिंघलनगर आयुक्त अमित आसेरी पार्षद पुष्पेंद्र जादौन राकेश सिंह योगेश सिंघल गुनीत मित्तल की मौजूदगी में नोरंगीलाल लाल पुरुष और महिला अस्थाई रैन बसेरे का शुभारंभ हुआ।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि खुले में सोने वालों के लिए नगर निगम ने पुख्ता आलाव और पर्याप्त शेल्टर होम, रेन बसेरे की व्यवस्था की है नगर निगम के सभी स्थाई और अस्थाई शैल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई थर्मल स्कनेर, सुरक्षा गार्ड ऑक्सीमीटर के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था की।

 वर्तमान में नगर निगम के संचालित शैल्टर होम/ अस्थाई रैन बसेरा

  •  नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क आगरा रोड स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला,
  •  गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला’
  • भुजपुरा बाईपास स्थित(डूडा) के पास स्थाई शैल्टर होम पुरूष महिला /बच्चों के लिये”
  • नौरंगीलाल इंटर कालेज अस्थाई रैन बसेरा पुरूष और महिला / बच्चों के लिये।
  • माल गोदाम सिटी साइड अस्थाई रैन 
  • शमशाद मार्केट अस्थाई रैन बसेरा 
  • सारसौल बस स्टैंड अस्थाई रैन बसेरा 
  • केला नगर चौराहा अस्थाई रैन बसेरा।

*महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगर निगम द्वारा बढ़ती ठंड में व्यापक और बेहतरीन इंतजाम रैन बसेरे शेल्टर होम और अलाव के किए गए हैं । पहली दफा वाटर और विंड प्रूफ रेन बसेरे बनवाये गए है सामाजिक संगठन और बुद्धिजीवियों से नगर निगम अपील करता है खुले में होने वालों लोगों को इन रैन बसेरे में भिजवाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें*

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि वर्तमान ठंड को देखते हुए निगम ने सारसौल बस अड्डा,मसूदाबाद बस अड्डा, गूलर रोड रेन बसेरा, रेलवे पार्सल घर,गांधी पार्क बस अड्डा,गांधी पार्क रैन बसेरा,भुजपुरा शेल्टर होम,बरौला गौशाला,कान्हा गौशाला आगरा रोड, क्वारसी चौराहा सर्किट हाउस, सासनी गेट चौराहा, सेंटर पॉइंट चौराहा, मलखान सिंह जिला अस्तपताल आदि 50 स्थलो पर आलाव की व्यवस्था रोजाना नगर निगम कर रहा है।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उपनगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अशोक भाटी आदि मौजूद

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »