NEW English Version

इन आदतों का रोज करें पालन: हेल्दी लाइफ के लिए

आज की आधुनिक जिंदगी में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ही मुश्किल काम हो गया है व्यक्ति ऊपर उठने और पैसे कमाने में इतना उलझ गया है कि उसे खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान देने का ख्याल ही नहीं आता है। सोचने वाली बात यह है कि पैसे से इलाज तो संभव है, लेकिन आप बीमार न पड़ें यह केवल आपकी अच्छी आदतों से ही संभव है। डिप्रेशन, चिंता, तनाव आदि ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे हर व्यक्ति परेशान है। किसी भी इंसान के बीमार रहने का सबसे बड़ा कारण उसकी अपनी आदतें हैं। जी हां, ये हमारी आदतें ही हैं, जिनपर हमारा स्वास्थ्य निर्भर करता है। दिनचर्या से जुड़े कुछ नियम ऐसे हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में, जिनकी मदद से आप फिट भी महसूस करेंगे और खुश भी रहेंगे।

  • एक गिलास गुनगुना पानी: शरीर में एनर्जी लेवल बना रहे इसके लिए आप अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है, जिसकी मदद से शरीर में पूरा दिन ताजगी बनी रहती है।
  • ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी: ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर करते हैं और शरीर में अतिरिक्त वसा को भी कम करते हैं। ग्रीन टी न सिर्फ  वजन कम करने में सहायक है बल्कि इससे सिर दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। वहीं बिना शकर वाली ब्लैक कॉफी में कैलोरी न के बराबर होती है जबकी कैल्शियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है।
  • जॉगिंग, एक्सरसाइज व योग: वैसे तो सभी को पता है कि रनिंग, एक्सरसाइज और योग स्वस्थ रहने के लिए कितने जरूरी हैं, लेकिन इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग इन चीजों को कम महत्व देने लगे हैं। जिसके कारण बीमार लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर रोज एक्सरसाइज व रनिंग करने से शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं और शरीर फिट भी रहता है।
  • वॉकिंग: यह जरूरी नहीं कि आप सुबह वॉक करेंगे तभी वॉक के फायदे मिलेंगे। वॉक एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे दिन में किसी भी वक्त किया जा सकता है। यदि ऑफिस घर के पास है तो आप हर दिन चलकर ही ऑफिस जाएं। घर में भी चलते-फिरते रहें, सिर्फ  आराम करते न रहें।
  • ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का एक समय बना लें: आज के समय में लोगों के खाने का कोई एक समय नहीं रह गया है। अधिकतर लोग गलत समय पर खाते हैं जिसके कारण वे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। आप खाने का एक समय बना लें और हर दिन उसका पालन करें। नाश्ता सुबह 8-9 बजे के बीच करें, लंच 1-2 बजे के बीच और डिनर 7:30-8:30 बजे के बीच करें।
  • 7-8 घंटों की नींद: कई रिसर्च अध्यनों के अनुसार जो लोग 7 से कम घंटे की नींद लेते हैं वे जल्दी मरते हैं। अच्छी और पर्याप्त नींद स्वस्थ सेहत के लिए बहुत जरूरी है। जो लोग रात को 10 बजे सोने जाते हैं और 6 बजे उठते हैं वे पूरा दिन फ्रे श महसूस करते हैं।
  • आउटडोर गेम्स को दें महत्व: आज के समय में लोग बच्चों को मॉल में उपलब्ध गेमिंग एरिया में ले जाते हैं, जहां उनका मनोरंजन तो हो जाता है। लेकिन शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हो पाता है। यहां तक कि बड़े भी वीडियो गेम, लैपटॉप, मोबाइल, पीसी आदि पर इनडोर गेम्स ज्यादा खेलने लगे हैं।
  • 3 लीटर पानी का सेवन: पानी सिर्फ  हमारी प्यास को नहीं बुझाता है, बल्कि यह कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। जो लोग हर दिन कम से कम 2 लीटर पानी का सेवन करते हैं वे कम बीमार पड़ते हैं। ऐसे लोग पेट की समस्या से कभी परेशानी नहीं होते हैं, उनकी स्किन ग्लो करती है और उन्हें पिंपल्स की समस्या भी नहीं होती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हर दिन 3 लीटर पानी का सेवन करें।
  • धूम्रपान न करें: धूम्रपान आपकी असमय मत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। जो लोग रोज धूम्रपान करते हैं वे कई बीमारियों से परेशान रहते हैं। धूम्रपान के धुएं से न सिर्फ धूम्रपान करने वाला व्यक्ति प्रभावित होता है, बल्कि आसपास के लोग भी प्रभावित होते हैं। सिगरेट में मौजूद विषैले तत्वों के कारण त्वचा में झुर्रियां होने लगती हैं और व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है।
  • हरी सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन: फल और सब्जियां खाने से एक ओर जहां कैंसर से बचाव होता है वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसके साथ ही हरी सब्जियां और फल खाने वाले लोग सब्जियां और फल नहीं खाने वालों की तुलना में ज्यादा खुश रहते हैं।
  • थोड़ा वक्त अकेले में बिताएं: इस आधुनिक जिंदगी में लोग जिम्मेदारियों के चलते खुद को समय ही नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण वे तनाव और चिंता का शिकार बनते हैं। हर दिन आधा घंटा अकेले गुजारने से व्यक्ति को खुद को समझने का मौका मिलता है। यही नहीं लोग अकेले में चीजों को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं, जिससे उन्हें सही फैसला लेने में मदद मिलती है।
  • अपने परिवार के साथ वक्त गुजारें: दिन में एक घंटा परिवार को देना कितनी बड़ी बात है? जब आप परिवार के साथ वक्त बिताते हैं तो आप उनसे अपने दिल की बातें साझा कर पाते हैं और उनकी बात भी समझ पाते हैं। इस एक प्रयास से न सिर्फ  घर में खुशियां बढ़ती हैं बल्कि परिवार के किसी भी व्यक्ति को डिप्रेशन की समस्या भी नहीं होगी। इसलिए हर दिन एक घंटा अपने परिवार के पास बैठें।
  • अपने शरीर के पौस्चर को सीधा रखें: ऑफिस का काम हो या घर का काम हो, हम हमेशा याद नहीं रख पाते हैं कि हमें अपने शरीर के पौस्चर को सही रखने के लिए सीधा उठना-बैठना चाहिए। पॉस्चर को सीधा न रखने से अक्सर पीठ दर्द, कंधों का दर्द, गर्दन का दर्द, कमर दर्द आदि समस्याएं होती हैं।
  • सोडा का सेवन बंद कर दें: सोडा न केवल आपके दांतों में सडऩ पैदा करता है बल्कि इसमें अत्यधिक मात्रा में मौजूद रिफाइंड शुगर, कैलोरी की मात्रा बढ़ाकर मोटापा बढ़ाने का काम करता है। अगर आप कैलोरी कम करने के लालच में डाइट सोडा लेना पसंद करते हैं, तो आपको जानने की जरूरत है कि यह आपके किडनी की कार्यक्षमता को कम करता है।

हेल्दी डाइट, हंसना-हंसाना, शरीर व घर की साफ -सफाई, हफ्ते में एक दिन व्रत, खाने से पहले हाथ धोएं, सोने से पहले दांतों की सफाई आदि।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »