NEW English Version

नगर आयुक्त का प्लास्टिक पॉलीथिन पर एक्शन-1490 किलोग्राम पॉलिथीन ज़ब्त-वसूल किया ₹40000 जुर्माना

आरंभ-2.0 के अंतर्गत उन्मूलन महाअभियान के तहत रोजाना प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन के विरुद्ध चल रहा अभियान नगर आयुक्त -अमित आसेरी

अलीगढ़: प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन की धरपकड़ ने पकड़ी रफ्तार-रोजाना सुबह और शाम हो रही कार्यवाही-प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक उत्पाद को खत्म करने के लिए एक्शन मोड में नगर निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक हटाने की कार्यवाही हो रही रोज़ाना- प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद व पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालो पर नगर निगम अपनायेगा सख्त रुख़ प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन को जड़ से खत्म करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश की माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई है। माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के साथ-साथ अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद अलीगढ़ नगर निगम ने शुरू तेज कर दी है। 

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शाह कमल रोड पर एक ट्रांसपोर्ट संचालक द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का परिवहन एवं वितरण करने पर 1490 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन का जखीरा पकड़ाl मौके पर ही सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतत्व मे कार्यवाही करी जिसमें ₹40000 जुर्माना वसूला किया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन मुक्त अलीगढ़ के लिए जन सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है अलीगढ़ नगर निगम सभी व्यापारी बंधुओं व दुकानदारों से अपील करता है कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन त्याग करने के लिए आगे आएं अलीगढ़ नगर निगम ऐसे व्यापारी और दुकानदारों का सम्मान करेगा l

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया सभी ज़ोनल अधिकारी के नेतृत्व में सभी एसएफआई की मौजूदगी में शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों व पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है l अभियान में एसएफआई डॉ. रामजीलाल व प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे l

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »