NEW English Version

शहर की शान होगी बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स मल्टीलेवल पार्किंग- अलीगढ़ शहर की पहचान बनेगा बाराद्वारी शॉपिंग कांप्लेक्स और मल्टी लेवल कार पार्किंग

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ₹ 49.89 करोड़ की बहुप्रतीक्षित परियोजना बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट में स्थानीय बाराद्वारी दुकानदारों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर विराम लगाते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने दुकानदारों को दो टूक शब्दों में नगर निगम के मूल आवंटी दुकान स्वामी को नगर निगम द्वारा इस प्रोजेक्ट में वरीयता देने की बात कही और शहर के विकास और बदलाव के लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ इस प्रोजेक्ट में सहयोग करने की अपील की।

गुरुवार को बाराहद्वारी दुकानदारों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की बैठक में नगर आयुक्त ने सभी दुकानदारों को समझाते हुए कहा *बाराहद्वारी शॉपिंग कांप्लेक्स और मल्टी लेवल कार पार्किंग आने वाले भविष्य के लिए नज़ीर बनेगी जिस तरह सिविल लाइन में हैबिटेट सेंटर बना है उसी तर्ज पर बाराहद्वारी शॉपिंग कांप्लेक्स और मल्टी लेवल कार पार्किंग से शहर में पार्किंग की व्यवस्था सुगम बनेगी।

सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह ने बताया कि 2019 से कोई किराया दुकानदारों से नहीं लिया गया है 2019 में आवंटन निरस्त कर दिया गया था 29 मार्च 2019 को किराएदारी समाप्त कर सभी दुकानों का आवंटन निरस्त किया गया। 26 अप्रैल 2019 को नोटिस दिया गया दुकानों को खाली करने के लिए 18 जुलाई 2022 को अवैध काबिज़ व्यक्तियों को दुकान खाली करने के लिए सार्वजनिक सूचना के द्वारा भी कहा गया परंतु दुकान अभी तक खाली नही हुई है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »