NEW English Version

जेके अर्बनस्केप डेवलपर्स लिमिटेड और सिंगर इंडिया ‘उन्नत भारत ग्राम अभियान और मिशन शक्ति’ पहल के तहत 1150 महिलाओं को कौशल प्रदान करेंगे

मल्टी-बिज़नेस, मल्टी-प्रोडक्ट व मल्टी-लोकेशन ऑपरेशन्स के साथ 125 वर्षों से अधिक की विरासत वाले मल्टीनेशनल ग्रुप की सहायक कंपनी- जेके अर्बनस्केप डेवलपर्स लिमिटेड ने सिंगर इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी की है, जो सिलाई मशीनों और होम एप्लायंसेज़ की एक अग्रणी निर्माता है। इस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में उन्होंने साथ में ‘उन्नत भारत ग्राम अभियान- मिशन शक्ति’ नामक सात दिवसीय सिलाई वर्कशॉप की शुरुआत की है।

इस सात दिवसीय वर्कशॉप की शुरुआत 3 जनवरी, 2024 को महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज में की गई। इस दौरान विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर उपस्थित रहे, जबकि योगीराज बाबा गंभीरनाथ सेवाश्रम में आयोजित दूसरी वर्कशॉप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। उक्त वर्कशॉप समस्त प्रतिभागियों के लिए सीखने के व्यापक और समृद्ध अनुभव सुनिश्चित करते हुए सिंगर स्किल सेंटर के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा विशेषज्ञता और प्रशिक्षण के मिश्रण का वादा करती है।

यह पहल गोरखपुर के चार प्रमुख कॉलेजों में लागू की जाएगी, जिसमें प्रत्येक स्थान पर तीन बैचों को शामिल किया जाएगा। कुल मिलाकर उम्मीद है कि 12 बैचों में 1150 से अधिक महिलाओं को शिल्पकला और सिलाई की कला में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उक्त वर्कशॉप के बाद सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को जेके अर्बनस्केप डेवलपर्स की ओर से मुफ्त सिंगर सिलाई मशीनें दी जाएँगी। जेके अर्बनस्केप डेवलपर्स विगत कुछ वर्षों से निरंतर रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में, ‘उन्नत भारत ग्राम अभियान और मिशन शक्ति’ के माध्यम से जेके अर्बनस्केप डेवलपर्स का प्रयास सिंगर इंडिया के साथ मिलकर संबंधित महिलाओं को उचित प्रशिक्षण प्रदान करना है।

इस महीने के अंत में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथजी के करकमलों द्वारा 1150 से अधिक महिलाओं को सिंगर सिलाई मशीनें वितरित की जाएँगी।

प्रशिक्षण में शामिल 1150 महिलाएँ प्रशिक्षण सत्र के अंत में एक परीक्षा का हिस्सा बनेंगी। इनमें से शीर्ष 3 विजेताओं को सिंगर होम एप्लायंसेस से पुरस्कृत किया जाएगा। अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में, सभी 1150 महिलाओं को 1000 रुपए के वाउचर्स दिए जाएँगे, जिससे उन्हें सिंगर इंडिया की लाइव वर्चुअल क्लासेस में दाखिला लेने की अनुमति मिलेगी। ये क्लासेस उनके सीखने के कौशल में और भी अधिक वृद्धि करने का माध्यम बनेंगी, जिससे उन्हें अपने प्रशिक्षण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, श्री अभिषेक सिंघानिया, डायरेक्टर, जेके अर्बनस्केप डेवलपर्स, ने कहा, “हम व्यक्तियों को उज्जवल भविष्य स्थापित करने के लिए उनमें कौशल विकसित करके समुदायों को सशक्त बनाने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। सिंगर इंडिया के साथ यह साझेदारी उन समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिनकी प्रगति और सशक्तिकरण के लिए हम बड़े पैमाने पर योगदान करते हैं।”

श्री राकेश खन्ना, मैनेजिंग डायरेक्टर, सिंगर इंडिया, ने कहा, “इस सार्थक पहल के लिए जेके अर्बनस्केप के साथ साझेदारी करना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। साथ मिलकर हम सिंगर के ‘सच्ची सक्षमता’ के आधार को अपनाने वाले व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने प्रोडक्ट्स, सर्विसेस और जन-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से रोजमर्रा के जीवन में नई संभावनाओं को प्रेरित करने के लिए विशेष समर्पण भाव रखते हैं। हमारी साझेदारी में गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण करना और प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल है, ताकि हम साथ मिलकर उनके आर्थिक और सामाजिक उत्थान में योगदान दे सकें। एक ऐसी पहल, जो जीवन और समुदायों को समान रूप से समृद्ध बनाती है, का हिस्सा बनकर हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

जेके अर्बनस्केप डेवलपर्स और सिंगर इंडिया के बीच यह सहयोगात्मक प्रयास उनकी शक्तियों को एक साथ जोड़ता है, जो न सिर्फ सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करता है, बल्कि समुदाय के भीतर सकारात्मक परिवर्तन और एक साझा दृष्टिकोण का बेमिसाल उदाहरण पेश करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »