NEW English Version

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना जन्मदिन कुष्ठ आश्रम में कंबल फ्रूट चप्पल वितरण कर मनाया

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की अंगीभूत ईकाई सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब द्वारा कड़ाके की ढंड के मद्देनजर आज गाजियाबाद के नव जीवन कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल, अन्य गर्म कपड़े, चप्पल एवं फलों का वितरण किया गया। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गाजियाबाद स्थित नवजीवन कुष्ठ आश्रम में लगभग 80 कुष्ठ रोगियों का परिवार रहता है और ठंढ के मौसम में उन्हें गर्म कपड़ों की आवश्यकता है। संस्था द्वारा निर्णय लिया गया कि ऐसे जरुरतमंद लोगों की मदद में संस्था को आगे आना चाहिए। इसके मद्देनजर संस्था द्वारा यह कदम उठाया गया और सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह एवं संस्थापक रवींद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा सभी परिवारों को यह मदद दी गई जिससे वहां के निवासियों में काफी खुशी देखी गई।

इस कार्यक्रम में मिनाक्षी गुप्ता, अरुणा साह, कालिंदी श्रीवास्तव, मोहन श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सुमन माथुर, अनिल कुमार मासूम, सानू पाराशर,रागिनी श्रीवास्तव शारदा जी एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय सक्रिय योगदान रहा। साहित्य,कला, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट समय समय पर जरुरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »