NEW English Version

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली के नेहरू नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव और सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद श्री गौतम गंभीर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली। 

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से उनके अनुभव के बारे में जाना और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं से किस तरह लाभ मिला है। इस कार्यक्रम में आजदेश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल हुए। दिल्ली में इस अभियान का शुभारंभ 28 नवंबर को शहरी आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अभियान के हिस्से के रूप में, विशेष रूप से डिजाइन की गई आईईसी (सूचना,शिक्षा और संचार) वैन दिल्ली के 11 जिलों में यात्रा कर रही हैं। इस अभियान के तहत अब तक दिल्ली में लगभग 450 स्थानों को कवर किया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड के खूंटी जिले में15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा देश की सभी ग्राम पंचायतों तक जागरूकता बढ़ाने और कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के वितरण को पहुंचने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। कई सरकारी योजनाएं इस पहल का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनमें आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जल जीवन मिशन और जन धन योजना शामिल हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा लक्षित लाभार्थियों तक योजनाओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा ने अपने लॉन्च के बाद से केवल 50 दिनों की छोटी सी अवधि में 11 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच कर एक उपलब्धि हासिल की है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वैन गांव-गांव में मोदीजी की गारंटी का माध्यम बन रही है, जो लोग आज भी वंचित हैं, उन्हें बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »