NEW English Version

सेंटर पॉइंट से स्टेशन रोड पर जमकर गरजा निगम का महाबली-सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण किए ध्वस्त

अलीगढ़ का सिटी ऑफ हार्ट कहे जाने वाले प्रमुख सेंटर पॉइंट को लिंक करने वाले मार्ग व सेंटर पॉइंट आने वाले मार्ग पर यातायात और जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत अलीगढ़ नगर निगम ने सोमवार को सेंटर पॉइंट से स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर दो महाबली की मदद से जमकर स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों द्वारा सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम के साथ जमकर नोंकझोक भी हुई लेकिन नगर निगम के महाबली का पंजा स्थाई अतिक्रमण पर नहीं रुका। सड़क चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण को महाबली ने जमकर ध्वस्त किया।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीन ने सुभाष मेडिकल स्टोर जायका टेस्ट राधिका गारमेंटस टाउनफैब मेंस वियर नाइवेध्यम फ़ूड पंझी पेठा फैशन कस्टम हॉउस बाटा शोरूम स्वासितक डेयरी जलाली स्वीट्स पंकज मेडिकल अनमोल स्वीट्स ख़ादिम इंटरप्राइजेज सूर्य किरन हॉस्पिटल कौटिल्य कंपटीशन सोनी मेन सलून जाको टेलर राजू इलेक्ट्रिकल्स के स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया। 

अभियान के दौरान जब नगर निगम की महाबली स्टेशन रोड पर पहुंची तो क्षेत्रीय दुकानदारों द्वारा नगर निगम टीम का विरोध किया गया मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक जमीरउल्लाह को भी सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह ने दो टूक शब्दों में सड़क चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण को ध्वस्त करने के बारे में बताया और कहा 2019 में ही चिन्ह्यांकरण हो गया था उसके बात भी अतिक्रमण भवन स्वामियों द्वारा नहीं की हटाए गए जिस पर कार्यवाई की जा रही है। मौके पर क्षेत्रीय दुकानदारों द्वारा मोहलत दिए जाने का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर स्थानीय दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा सेंटर प्वाइंट अटल चौक शहर का प्रमुख हार्ट ऑफ द सिटी है अलीगढ़ नगर निगम और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड एबीडी एरिया में शामिल इस इस क्षेत्र में विकास और सौंदर्य करण करने के लिए निरंतर प्रयासरत है लगभग 3 साल से ज्यादा की अवधि बीतने के उपरांत भी कई अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए गए उन अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है स्थानीय दुकानदारों के अनुरोध पर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है समय सीमा बीतने के पश्चात पुनः अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह ने महानगर में 1 माह का  विशेष स्वच्छता व अतिक्रमण अभियान का प्रोग्राम जारी करते हुये बताया कि

  • 10.01.2024 बारहदारी स्थित कॉन्प्लेक्स के निकट (जोन सं0 04)थाना- बन्नादेवी
  • 11.01.2024  केला नगर से जीवनगढ़ होते हुए बाईपास तक (जोन सं0 01)थाना- सिविल लाईन
  • 12.01.2024  गांधी पार्क से पत्थर बाजार होते हुए बारहद्वारी तक (जोन सं0 04)थाना-बन्नादेवी 
  • 15.01.2024 शमशाद मार्केट से अनूपशहर चुंगी तक (जोन सं0 01)थाना- सिविल लाईन
  • 18.01.2024 अनूपशहर चुंगी से जमालपुर ओवरब्रिज के नीचे तक (जोन सं0 01)थाना- सिविल लाईन
  • 19.01.2024 गांधी पार्क चौराहे से हाथरस अड्डे तक दोनों ओर  (जोन सं0 02 व 03) थाना- गाँधी पार्क व सासनी गेट
  • 22.01.2024 हाथरस अड्डे से सासनी गेट तक दोनों ओर (जोन सं0 02 व 03) थाना- गाँधी पार्क व सासनी गेट
  • 24.01.2024 क़यामपुर मोड़ से एटा चुंगी चौराहा होते हुए कमालपुर रोड तक (जोन सं0 02)थाना-गाँधी पार्क
  • 27.01.2024 मदारगेट पुलिस चौकी से फूल चौराहा होते हुये 35 नंबर स्कूल तक  (जोन सं0 03)थाना-सासनी गेट
  •  29.01.2024 जयगंज रोड स्थित 35 नंबर स्कूल से सासनी गेट चौराहे तक (जोन सं0 03)थाना- सासनी गेट

अभियान में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता मीडिया सहायक एहसान रब एमपी सिंह और प्रवर्तन दल साथ में था

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »