NEW English Version

दूसरे दिन भी स्टेशन तिराहे(पानदरीबा रोड) पर जमकर गरजे निगम के दो महाबली- सड़क चौड़ीकरण में बाधक  अतिक्रमण को नगर निगम ने किया ध्वस्त

अलीगढ़ का सिटी ऑफ हार्ट कहे जाने वाले प्रमुख सेंटर पॉइंट को लिंक करने वाले मार्ग व सेंटर पॉइंट आने वाले मार्ग पर यातायात और जल निकासी को प्रभावी बनाने के 2019 में स्थाई अतिक्रमण को चिन्हित करने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के दूसरे दिन मंगलवार को सहायक नगर आयोग ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के दो महाबली मशीनों ने जमकर स्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किये।

स्टेशन के सामने से अटल चौक को जाने वाले तिराहे पर सुबह जैसे ही अभियान की शुरुआत हुई तो रोशनी होटल स्वामी द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने को लेकर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद से नोकझोंक की गई। मौके पर नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम ने पैमाइश कर रोशनी होटल के स्वामी को स्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए कहा परंतु अतिक्रमण न हटाने की हट लगाने और देख लेने की बात पर होटल स्वामी के विरुद्ध सहायक नगर आयुक्त ने सख़्ती दिखाते हुए नाले के ऊपर अवैध अतिक्रमण तीन शेड आदि को ध्वस्त कर दिया।  अभियान के दौरान स्टेशन रोड से मीनाक्षी पुल को जाने वाले मार्ग पर नाले के ऊपर अवैध स्लैब लोहे के पायदान आदि रखकर अतिक्रमण करने के कारण आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए नगर निगम ने नाले के ऊपर से भी अतिक्रमण को ध्वस्त किया और दोबारा अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। 

अभियान के दूसरे दिन गैलेक्सी होटल सहित कई भवन स्वामियों ने खुद लेबर लगाकर अपने अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अभियान में रोशनी होटल, फुलचंद स्टोर, अग्रवाल कोको स्टोर, रवल पान भंडार, रामलाल हलवाई मैनेजर, एवन चिकन बिरयानी, हरिशंकर जननल स्टोर, फैजल कचोरी भंडार, रफिक होटल, सोनू ढाबा, रामू ढाबा भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, रंजीत होटल जय हिन्द हेयर कटिंग सैलून, रोशनी लाइट इंडिया, जूगनू होटल, बिके सुलिया होटल, अनमोल मिठाई के अतिक्रमण हटाए गए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा अलीगढ़ शहर में स्टेशन रोड एक प्रमुख आवागमन का मार्ग है स्टेशन रोड तिराहे पर राहगीरों के आने जाने में असुविधा का प्रमुख कारण अतिक्रमण है इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने व सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी

अभियान के दूसरे दिन सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता अशोक भाटी सहायक अभियंता हैदर नक़वी संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता मीडिया सहायक एहसान रब एमपी सिंह व प्रवतन दल आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »