NEW English Version

जानें कि आपके पसंदीदा टीवी सितारे कैसे मनाते हैं लोहड़ी!!

लोहड़ी त्योहार के एक हार्दिक उत्सव में, ज़ी पंजाबी की “नयन जो वेखे अनवेखा” की मुख्य अभिनेत्री अंकिता सैली और “गीत ढोली” की मुख्य अभिनेत्री गुरप्रीत कौर ने दर्शकों को अपने घर की लोहड़ी के बारे में कुछ चटपटी और मीठी बातें बताई।

अंकिता सैली ने खुशी के मौके को साझा करते हुए कहा, “यह लोहड़ी का त्योहार पारिवारिक प्रेम और एकता का त्योहार है। हम पूरे परिवार के साथ पूरी पंजाबी स्टाइल में लोहड़ी मनाने के लिए एक जगह इकट्ठा हुए और आग जलाई, जिसके चारों ओर हम इकट्ठा हुए और सभी ने बारी-बारी  आग में टिल डालकर माथा टेका और परिवार की सलमति की दुआए माँगी। मिठाई के रूप में, हमने रियोड़ी, गचक, गुड़ और मूंगफली का उपहार रखा और बाद में हमने पीले चावल बनाए, वास्तव में यह लोहड़ी परिवार को एक साथ लाने का दूसरा नाम है।”

खुशी साझा करते हुए, गुरप्रीत कौर ने कहा, “मेरे लिए, लोहड़ी मेरे परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ने का एक अवसर है। बेशक, मैं अपने पूरे परिवार के साथ समय नहीं बिता सकती, लेकिन मैं इस दौरान अपने परिवार के साथ रहने का अवसर कभी नहीं छोड़ती। इस बार लोहड़ी पर मेरे सभी दोस्त मेरे घर आए और हमने पूरी मौज मस्ती के साथ लोहड़ी मनाई, घर के अंदर ही अपने डीजे लगाया, डांस किया और प्रतियोगिताएं आयोजित की।  हमेशा की तरह पतंग प्रतियोगिता में फिर से मेरी ही जित हुई सचमुच यह लोहड़ी का त्यौहार मेरे लिए बहुत ही खास है।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »