NEW English Version

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, फिट इंडिया मिशन ‘फिट इंडिया चैंपियंस’ पॉडकास्ट श्रृंखला शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार

शीतल देवी, नीरज चोपड़ा फिट इंडिया चैंपियंस की पॉडकास्ट श्रृंखला की शुरुआत करेंगे

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम, फिट इंडिया मिशन ‘फिट इंडिया चैंपियंस’ पॉडकास्ट श्रृंखला शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसे फिटनेस क्षेत्र के एक प्रमुख हितधारक जीओक्‍यूआईआई के साथ साझेदारी में शुरू किया जा रहा है, जो अपनी डिजिटल और मल्टीमीडिया तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य देखरेख के अति सक्रिय उपाय करता है।

एक अभिनव श्रृंखला जो भारत के खेल नायकों की असाधारण योग्‍यताओं और प्रेरणादायक कहानियों को प्रदर्शित करती है, इसकी कडि़यां 27 जनवरी से शुरू होंगी। बिना हाथ वाली सनसनीखेज तीरंदाज शीतल देवी, जिन्होंने हांग्जो में 2023 एशियाई पैरा खेलों में अपने पहले ही स्वर्ण पदक के साथ तहलका मचा दिया था, उन्‍हें शुरुआती एपिसोड में दिखाया जाएगा।

जम्मू की तीरंदाज ने बताया की, “मैं हर दिन 6-7 घंटे ट्रेनिंग करती हूं, अपने दिन की शुरुआत धनुष तानने से करती हूं और फिर अपने भाई और बहन के साथ मैच खेलती हूं। मेरा आंतरिक मंत्र है ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ और इससे मुझे मैच जीतने में मदद मिलती है”।

विश्व और ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा, जो वक्ताओं की इस प्रतिष्ठित सूची में नंबर 2 होंगे, ने अपने पेशेवर करियर के अज्ञात पहलुओं और एक युवा खिलाड़ी के रूप में अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव का खुलासा किया। दुनिया के सबसे फिट एथलीटों में से एक, चोपड़ा एक स्वस्थ जीवनशैली की अच्छाइयों की बात करते हैं और यह कैसे दिमाग को बढि़या से बढि़या प्रदर्शन करने में मदद करता है।

फिटनेस की आवश्यकता पर जोर देते हुए, चोपड़ा ने कहा: “भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने ‘फिटनेस की खुराक, आधा घंटा रोज़’ का स्पष्ट आह्वान किया है, लेकिन आप प्रतिदिन 30 मिनट के प्रशिक्षण समय से आगे भी जा सकते हैं। यह आपके शरीर की ज़रूरतों पर निर्भर करता है और इसे उचित संतुलन के साथ किया जाना चाहिए न कि आपके शरीर से अधिक काम लिया जाना चाहिए।” चोपड़ा की कड़ी 10 फरवरी को प्रसारित की जाएगी।

अंतरंग और ज्ञानवर्धक बातचीत से भरपूर 10 कडि़यों की श्रृंखला की मेजबानी भारतीय खेल प्राधिकरण की उप महानिदेशक सुश्री एकता विश्नोई ने की है। वह फिट इंडिया की मिशन निदेशक भी हैं। यह कडि़यां यूट्यूब सहित कई डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

हर दूसरे और चौथे शनिवार को जारी होने वाली कड़ी में अर्जुन वाजपेयी जैसे विविध प्रकार के एथलीट और फिटनेस के लिए प्रेरित करने वाले लोग शामिल होंगे। टोक्यो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नितु घनघास कुछ अन्य हैं जिन्होंने फिट इंडिया चैंपियंस पॉडकास्ट श्रृंखला में भाग लिया है।

यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय जुलाई-अगस्त, 2024 में पेरिस ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं, इस श्रृंखला का उद्देश्य खेल प्रेमियों को भारत के खेल आइकनों की जीवन शैली के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया गया था। शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की पहल और कार्यक्रम शुरू किए जाने के बाद से इस आंदोलन ने पूरे भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »