NEW English Version

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कोल इंडिया लिमिटेड की तीन सीएसआर पहलों का उद्घाटन किया

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी ने 31जनवरी,2024 को एजुकेशनल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (ईडीसीआईएल), नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और टाटा स्ट्राइव के सहयोग से कोल इंडिया लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में की जा रही तीन पहलों का उद्घाटन किया। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘डिजिटल भारत’ दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शुभ अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव श्री अमृत लाल मीना, कोयला मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री रूपिंदर बराड़ और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (ईडीसीआईएल) के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) का उद्देश्य, कोयला वाले राज्यों में 12 वीं तक के स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं और कंप्यूटर प्रयोगशाला के माध्यम से डिजिटल शिक्षा प्रदान करना है। अनुमानित सीएसआर व्यय 27.08 करोड़ रुपए से लगभग 200 स्कूलों को लाभ होगा और सरकारी कोयला कंपनियों की सीएसआर पहल के तहत एक हजार स्मार्ट क्लासरूम पहले ही सुसज्जित किए जा चुके हैं।

कोयला क्षेत्र के आसपास के समुदायों के युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की प्रत्येक सहायक कंपनी में बहु-कौशल विकास संस्थान स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका व्यापक उद्देश्य युवाओं को आधारभूत सर्वेक्षण और बाजार की आवश्यकताओं के आधार पर अपेक्षित कौशल से लैस करना है। बहु-कौशल विकास संस्थान 2024-25 में पायलट आधार पर सेंट्रल कोल लिमिटेड (सीसीएल) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में शुरू किए जाएंगे, और बाद में अन्य कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) सहायक कंपनियों में बढ़ाए जाएंगे।

कोयला खदानों के परिधीय क्षेत्र में 655 बेरोजगार युवाओं को लाभकारी रोजगार सुनिश्चित करने के लिए, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने टाटा स्ट्राइव के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें चार केंद्रों – नागपुर, वाराणसी, कामरूप- असम और छिंदवाड़ा में सहायक इलेक्ट्रीशियन, कॉमिस शेफ, एफ एंड बी स्टीवर्ड, हाउसकीपिंग और फ्रंट ऑफिस सहयोगियों के क्षेत्र में प्रशिक्षण शामिल होगा। इसी तर्ज पर टाटा स्ट्राइव के साथ चलाए गए एक पायलट योजना में प्रशिक्षुओं को 100% रोजगार का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने भारत के विकास और समुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक जिम्मेदार सहयोगी होने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सराहना की।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »