NEW English Version

कचरे से बायो फ्यूल बनाने के प्रोजेक्ट का हुआ शुभारंभ इकराटोस कंपनी ने किया भूमि पूजन- महापौर नगर आयुक्त संग इजरायल के प्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन

*अलीगढ़ को कचरा मुक्त बनाने के लिए महापौर और नगर आयुक्त के सार्थक प्रयास लाये रंग-गार्बेज फ्री सिटीज में जल्द दर्ज होगा अलीगढ़ का नाम*

अलीगढ़ के आगरा मथुरा बाईपास निकट इगलास रोड पंपिंग स्टेशन के पास नगर निगम की भूमि पर बहु प्रतिप्क्षित कचरे से बायो फ्यूल बनाने के प्रोजेक्ट ने सोमवार को अपना जमीनी रूप ले लिया।

*महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी के साथ इकराटोस् कंपनी के प्रतिनिधि संजय गौतम करण तेजा  और इजराइल से आए कंपनी के डैन लेविन(Dan Levin) व पार्षदों ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए गड्ढा खोदकर ईंट रखी।*

अलीगढ़ : परियोजना का नाम-डिज़ाइन बिल्ड फ़ाइनेंस 25 वर्षों के लिए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का स्वामित्व और हस्तांतरण, कंपनी का नाम-इकराटोस री-साइक्लिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, निवेशक का नाम-इकराटोस री-साइक्लिंग टेक्नोलॉजीज अलीगढ़ प्राइवेट लिमिटेड (इकराटोस री-साइक्लिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और सिम्बा एमएजेड, इज़राइल और वाई.जी.एन. वॉटर टेक, इज़राइल के साथ टेक्नोलॉजी पार्टनर एएसटी, इज़राइल के साथ एक संयुक्त उद्यम), परियोजना का स्थान-इगलास रोड, अलीगढ, परियोजना स्थल स्थान-इगलास रोड-202001 भूमि क्षेत्र-15.783 एकड़, भूमि लागत-INR 95.81 करोड़। (लगभग), प्रस्तावित निवेश-INR 800 करोड़ (लगभग) प्रस्तावित रोजगार-200 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार, वाणिज्यिक परिचालन की तिथि-सितंबर 2025।

*नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा इस परियोजना के पूर्ण हो जाने के पश्चात अलीगढ़ में कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुगम बनेगी और वैज्ञानिक ढंग से कचरे का निस्तारण हो सकेगा।* *उन्होंने बताया आने वाले समय में अलीगढ़ की जनसंख्या बढ़ने के साथ ही निश्चित रूप से प्रतिदिन कचरा उत्पादन भी बढ़ेगा परंतु इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने पर कंपनी द्वारा भविष्य में निकलने वाले अतिरिक्त कचरे को भी वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित करते हुए बायोफ्यूल बनाया जाएगा।*

*महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट वेस्ट टू एनर्जी के तहत इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से अलीगढ़ शहर का हर एक नागरिक लाभान्वित होगा शहर में कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुगम और वैज्ञानिक ढंग से होगी साथ ही साथ अलीगढ़ के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से मिलेंगे* इकराटोस कंपनी के भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद संजय शर्मा पुष्पेंद्र सिंह जादौन संजय पंडित हाफ़िज अब्बासी आसिफ़ अल्वी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र महा प्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह मुख्य लेखा परीक्षक जंग बहादुर सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह मजदूर कल्याण संघ अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह विजय गुप्ता स्टोनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब एसएफआई रामजीलाल अनिल सिंह बिशन सिंह अनिल आजाद प्रदीप पाल आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »