NEW English Version

भारत में एलएनजी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए अदाणी टोटल गैस और आईनॉक्ससीवीए ने हाथ मिलाया

   भारत की अग्रणी शहरी गैस वितरण कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) और गुजरात स्थित आईनॉक्स इंडिया लिमिटेड (आईएनओएक्ससीवीए) ने हाथ मिलाया है। एक समझौते के तहत एटीजीएल और आईएनओएक्ससीवीए देश में एलएनजी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए संभावित सहयोग के अवसरों की पहचान करने और तलाशने के लिए एलएनजी और एलसीएनजी उपकरण और सेवाओं की डिलीवरी के लिए पारस्परिक रूप से “पसंदीदा भागीदार” का दर्जा देंगे।

पसंदीदा भागीदार के रूप मेंएटीजीएल को कुछ परियोजना स्तर के लाभ होंगेजिसमें एटीजीएल को मिलकर काम करने के अवसर औरएडवांस स्केड्यूलके साथ एलएनजी/एलसीएनजी, एलएनजी उपग्रह स्टेशन स्थापित करने, परिवहन ईंधन के रूप में एलएनजी में परिवर्तन, एलएनजी के लिए सहयोगी अवसरों जैसे  विचार शामिल है। लॉजिस्टिक्स केसाथ ही उद्योग के लिए छोटे पैमाने पर तरल हाइड्रोजन सॉल्यूशन विकसित करना भी इसमें शामिल होगा।

आपसी सहयोग समझौते में छोटे पैमाने के एलएनजी प्लांट, एलएनजी स्टेशन सहित एलएनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने,एलएनजी पर भारी वाहनों के कन्वर्जन के लिए अर्थव्यवस्था तैयार करने, एचएसई के लिए सर्वोत्तम प्रणाली को विकसित करने में दोनों पक्षों की भूमिका और दायित्व शामिल हैं। जिसमेंफ्यूल एफिशिएंसी, हाई क्वालिटी कन्वर्जन और कई तरह सर्विस शामिल है।

आपसी सहयोग पर बोलते हुए, एटीजीएल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ, सुरेश पी मंगलानी ने कहा, “वायु प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन बढ़ रहा है। तीव्र औद्योगिक विकास और माल के परिवहन के लिए भारी वाहनों में भारी वृद्धि के साथ, आगे चलकर चुनौतियाँ और भी विकराल हो जाएंगी। आईनॉक्ससीवीएके साथ यह साझेदारी एटीजीएलको लंबी दूरी के भारी वाहनों, वर्तमान में एचएसडी/डीजल का उपयोग करने वाली बसों को एलएनजी में बदलने में मदद करेगीजिससे कार्बन डाइऑक्साइड और जीएचजीउत्सर्जन में 30% से अधिक की कमी लाने में मदद मिलेगी। परिवहन ईंधन के रूप में एलएनजी को अपनाने के लिए संचालकों का विश्वास बढ़ाने के लिए एटीजीएल देश भर में तेजी से एलएनजी स्टेशन स्थापित करेगी।” आईनॉक्ससीवीएकेप्रमोटर और गैर-कार्यकारी निदेशकसिद्धार्थ जैनने कहा, “जैसा कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है, यह जरूरी है कि हम यह सुनिश्चित करने पर भी ध्यान केंद्रित रखें कि परिवर्तन टिकाऊ तरीके से हो। इसलिए, हम एटीजीएल के साथ अपने सहयोग को लेकर उत्साहित हैं, जो एलएनजी इकोसिस्टम को मजबूत करेगा और परिवहन ईंधन के रूप में एलएनजी का निर्माण और प्रचार करेगा। दोनों पक्षों की विशेषज्ञता द्वारा समर्थित हमारा संयुक्त तालमेल वास्तव में उत्सर्जन को कम करने और अर्थव्यवस्था में हितधारकों को फायदा पहुंचाएगाऔर ग्रीन ट्रांजिशन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »