NEW English Version

संपत्ति वसूली में लापरवाही पड़ी भारी-दो कर संग्रहक पर गिरी नगर आयुक्त की गाज़- संपत्ति कर वसूली में लापरवाही बरतने वाले आये नगर आयुक्त के रडार पर

नगर आयुक्त का एक्शन-सम्पत्ति कर वसूली में लापरवाही बरतने वालो पर रहेगी नगर आयुक्त की नज़र

अलीगढ़: अलीगढ़ नगर निगम की संपत्ति कर वसूली को शासन की निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत पूरा करने और ज्यादा से ज्यादा संपत्ति कर वसूली से विकास कार्यों को करने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जोन 2 और ज़ोन 4 में ख़राब संपत्ति कर वसूली व निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने पर सख्त एक्शन लेते हुए दो गृहकर कर संग्रहको मोहित शर्मा व प्रभात गौतम पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया नगर निगम की संपत्ति कर वसूली में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश नहीं की जाएगी संपत्ति कर वसूली में नीचे से ऊपर सभी कर अधीक्षक राजस्व निरीक्षक और कर संग्रहक का वसूली का लक्ष्य निर्धारित है, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं करने वाले चिन्हित किए जा रहे हैं जिनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को नगर आयुक्त द्वारा लिए गए निलंबन के एक्शन की चर्चा संपत्ति कर विभाग में रही सभी कर अधीक्षक राजस्व निरीक्षक और टीसी अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत संपत्ति कर वसूली को बढ़ाने और लाने के लिए मंथन में जुट गए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »