NEW English Version

सरताज और कीरत की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल

ज़ी पंजाबी पर अभी आरम्भ हुआ शो “दिलां दे रिश्ते” ने सब का दिल जीत लिया है जिस में पारिवारिक कहानी के साथ हमे दोस्ती की अहमियत दर्शाई गयी है। इसके साथ ही दर्शकों को नई जोड़ी “सरताज कीरत” की भी देखने को मिल रही है। 

दर्शकों की तरफ से हसनप्रीत और हरजीत के किरदार और सरताज को बहुत पसंद किया जा रहा है। लड़ाई से शुरू हुई कहानी आखिर प्यार में कब बदलती है यह बहुत ही दिलचस्प है पर अभी तक कहानी में प्यार का खुलासा नहीं हुआ है। 

हसनप्रीत कौर और हरजीत मल्ली के सरताज और कीरत के किरदार ने उन्हें ज़ी पंजाबी के सब से प्यारे ऑन स्क्रीन जोड़ी के रुतबे तक ऊँचा कर दिया है। दर्शक बेसब्री के साथ उस महत्वपूर्ण पल का इंतज़ार कर रहे हैं जब सरताज और कीरत खुलेआम अपने प्यार का इज़हार करेंगे। ज़ी पंजाबी इस गतिशील जोड़ी को गर्व के साथ पेश करता है। प्यार, जूनून और निर्विवाद केमिस्ट्री के एक शानदार सफर का वादा करता है। 

हरजीत मल्ली ने हसन के साथ ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री के पल्लों को सांझा करते हुए कहा, “कैमरे के पीछे हम सिर्फ साथी ही नहीं बल्की अच्छे दोस्त भी है। हम यकीनन एक दूसरे को अभी ही मिले हैं पर हमारी दोस्ती का रिश्ता बहुत मजबूत बन चूका है।”

हसनप्रीत कौर ने हरजीत के साथ ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को सांझा करते हुए कहा, “हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, हम लड़ते भी हैं और एक दूसरे के अच्छे साथी भी हैं। हम हर पल का आनंद लेते हैं। सरताज और कीरत को जीवन में लेकर आना एक ख़ुशी की बात हैं और हमारी दोस्ती बेशक उनकी ऑन स्क्रीज समझ को बढाती हैं।”

देखें “सरताज कीरत” की प्यारी और रोमैंटिक केमिस्ट्री “दिलां दे रिश्ते” में शाम 7:30 बजे ज़ी पंजाबी पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »